फोटो गैलरी

Hindi Newsबोको हरम ने 25 लड़कियों का अपहरण किया

बोको हरम ने 25 लड़कियों का अपहरण किया

नाइजीरिया के उत्तरपूर्व शहर से बोको हरम के आतंकवादियों ने कम से कम 25 लड़कियों का अपहरण कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोको हरम के आतंकवादियों ने गुरुवार देर रात 25 लड़कियों का अपहरण कर...

बोको हरम ने 25 लड़कियों का अपहरण किया
एजेंसीFri, 24 Oct 2014 12:09 PM
ऐप पर पढ़ें

नाइजीरिया के उत्तरपूर्व शहर से बोको हरम के आतंकवादियों ने कम से कम 25 लड़कियों का अपहरण कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोको हरम के आतंकवादियों ने गुरुवार देर रात 25 लड़कियों का अपहरण कर लिया।
       
बोको हरम के आतंकवादियों ने अप्रैल में 200 स्कूली लड़कियों का अपहरण कर लिया था और इन लड़कियों की रिहाई के लिए बातचीत चल रही थी लेकिन इसी बीच इन आतंकवादियों ने 25 और लड़कियों का अपहरण कर लिया।
      
अपह्रत लड़कियों के अभिभावकों का कहना है कि लड़कियों के अपहरण की इस ताजा घटना से उन सरकारी रिपोर्ट पर संशय पैदा होता है जिसमें कहा गया था कि 200 स्कूली लड़कियों की रिहाई के लिए विद्रोहियों के साथ एक अस्थाई संघर्ष विराम हुआ है।
      
उन्होंने कहा कि इस समय हम उलझन में है कि बोको हरम के आतंकवादियों और संघीय सरकार के बीच समझौता होने के बाद बोको हरम के आतंकवादी हमारी लड़कियों का अपहरण क्यों कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें