फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा की शिवसेना को 10 मंत्री पदों की पेशकश

भाजपा की शिवसेना को 10 मंत्री पदों की पेशकश

महाराष्ट्र में भाजपा ने शिवसेना को सरकार में शामिल होने के न्योता के साथ 10 मंत्री पदों की पेशकश की है। भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान और चंद्रकांत पाटिल शुक्रवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से उनके...

भाजपा की शिवसेना को 10 मंत्री पदों की पेशकश
एजेंसीSat, 29 Nov 2014 12:29 PM
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र में भाजपा ने शिवसेना को सरकार में शामिल होने के न्योता के साथ 10 मंत्री पदों की पेशकश की है। भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान और चंद्रकांत पाटिल शुक्रवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से उनके आवास पर मिले और सत्ता में भागीदारी पर चर्चा की।

महाराष्ट्र में 25 वर्ष तक सत्ता में भागीदारी के बाद भाजपा और शिवसेना ने अक्तूबर में राज्य विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सीट बंटवारे को लेकर रास्ते अलग कर लिए थे। भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि भाजपा ने बातचीत के पहले दौर में पांच कैबिनेट और इतने ही राज्यमंत्री पद शिवसेना को देने की पेशकश की है। जहां तक मंत्रालयों का सवाल है हम यही पेशकश कर सकते हैं।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता कह चुके हैं कि 30 नवंबर या एक दिसंबर को फडणवीस मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। आठ दिसंबर से नागपुर में विधानसभा का शीतकालीन अधिवेशन शुरू होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें