फोटो गैलरी

Hindi Newsउत्तराखंड की बेटियों के नाम नया विश्व रिकार्ड

उत्तराखंड की बेटियों के नाम नया विश्व रिकार्ड

विश्व रिकार्डधारी जुड़वा बहन ताशी-नुंग्शी अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विनसन(4897 मीटर/16,066 फीट) पर चढ़ने में कामयाब हो गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने अलग-अलग महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों...

उत्तराखंड की बेटियों के नाम नया विश्व रिकार्ड
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 17 Dec 2014 08:03 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्व रिकार्डधारी जुड़वा बहन ताशी-नुंग्शी अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विनसन(4897 मीटर/16,066 फीट) पर चढ़ने में कामयाब हो गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने अलग-अलग महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने का नया रिकार्ड भी कायम कर लिया है। ऐसा करने वाली वह विश्व पहली जुड़वा बहनें हो गई हैं।

फेसबुक पर दिये गये संदेश के मुताबिक वह स्थानीय समयानुसार अपराह्न चार बजे और भारतीय समय के अनुसार 16 दिसम्बर की मध्यरात्रि इस चोटी पर पहुंचीं। ताशी-नुंग्शी के पिता कर्नल (रिटायर्ड) वीरेन्द्र मलिक ने इसकी पुष्टि करते हुये बताया कि दक्षिणी ध्रुव से 660 नॉटिकल मील दूर यह चोटी विश्व सर्वाधिक ठंडी जगहों में से एक है। पहली बार 1966 में अमेरिकन पर्वतारोही निकोलस क्लिंच ने इस पर फतह पाई थी।

23 नवंबर को सीएम हरीश रावत ने दोनों बहनों को देहरादून से रवाना किया था। उनकी एवरेस्ट फतह को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड ने अपने साठवें संस्करण में शामिल किया था। सात महाद्वीप की सात सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने के इस अभियान को उन्होंने ‘सेवन समिट’ नाम दिया था। इसकी शुरुआत अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलमंजारों से फरवरी 2012 से हुई थी। वर्ष 13 में में दो महाद्वीप व 2014 में चार महाद्वीपों पर चढ़ाई पूरी की। ताशी-नुंग्शी पूरे अभियान में जेंडर इक्वीलिटी मोटो को लेकर चलीं।

ऐसा करना हर पर्वतारोही का सपना होता है। वे अब ‘सेवन समिट’ क्लब के हॉल ऑफ फेम में शामिल हो गई हैं। ये पूरे देश के लिये गौरवशाली क्षण है।
-कर्नल (रिटायर्ड) वीरेन्द्र मलिक, ताशी-नुंग्शी के पिता

ताशी-नुंग्शी की उपलब्धियां:
-माउंट किलमंजारो(अफ्रीका की सर्वाधिक ऊंची चोटी)-फरवरी 2012
-माउंट एवरेस्ट(विश्व की सर्वाधिक ऊंची चोटी)-19 मई 2013
-माउंट एलब्रस(यूरोप की सर्वाधिक ऊंची चोटी)-अगस्त 2013
-हिमाचल में 21 हजार फीट ऊंची अनाम व अजेय चोटी-12 अगस्त 2013
-माउंट एकोंकागुआ(दक्षिण अमेरिका की सर्वाधिक ऊंची चोटी)-जनवरी 2014
-माउंट कार्सटेंज पिरामिड(आस्ट्रेलिया की सर्वाधिक ऊंची चोटी)-मार्च 2014
-माउंट मेककिनले(नार्थ अमेरिका की सर्वाधिक ऊंची चोटी)-4 जनवरी 2014

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें