महिला रेल यात्री से छेड़खानी, सीआपीएफ का जवान गिरफ्तार
शनिवार की देर रात पुरी से नई दिल्ली जा रही अप नंदनकानन एक्सप्रेस में सफर के दौरान महिला यात्री के साथ छेड़खानी करने वाला सीआरपीएफ का जवान सुरेंद्र कुमार को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी...
शनिवार की देर रात पुरी से नई दिल्ली जा रही अप नंदनकानन एक्सप्रेस में सफर के दौरान महिला यात्री के साथ छेड़खानी करने वाला सीआरपीएफ का जवान सुरेंद्र कुमार को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रेन के एसी कोच बी-टू के बर्थ संख्या 36 पर पुटकी (धनबाद) की रहने वाली महिला यात्री कानुपर जा रही थी। इसी कोच में बर्थ संख्या 23 पर 50 बटालियन सीआरपीएफ लालगढ़ (बंगाल) का जवान सुरेंद्र कुमार गोमो जंक्शन से ट्रेन खुलने के बाद महिला यात्री से छेड़छाड़ करने लगा। पीडिता ने इसकी शिकायत कोच अटेंडेंट से की। कोच एटेंडेंट ने कंट्रोल को सूचित किया। इसके बाद गया रेल पुलिस को सूचित किया गया। ट्रेन जैसे ही गया जंक्शन के प्लेटफार्म एक पर रुकी तो रेल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्रा ने बी-टू कोच से छेड़खानी करने वाले सीआरपीएफ के जवान को गिरफ्तार कर लिया। पीडिता ने रेल पुलिस से लिखित शिकायत की है।
रेल थानाध्यक्ष ने कहा
गिरफ्तार जवान सुरेंद्र कुमार मुरैना (मध्यप्रदेश) का रहने वाला है। वह छुप्ती पर जा रहा था। घटना गोमो रेल थाना क्षेत्र में हुई है। इसलिए बयान लेने के बाद गिरफ्तार जवान को गोमो भेज दिया गया था, जहां वहां की पुलिस कस्टडी में लेने से इंकार कर गई। दोबारा गया लाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अरविंद कुमार मिश्रा, रेल थानाध्यक्ष, गया जंक्शन