मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
सोनिया ने की दिल्ली अन्नश्री योजना की शुरुआत
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:16-12-12 02:00 PM
Last Updated:16-12-12 02:00 PM
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली सरकार के महत्वपूर्ण खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम 'दिल्ली अन्नश्री योजना' की शुरुआत की। इस योजना के तहत दो लाख गरीब परिवारों की बुजुर्ग महिलाओं को प्रतिमाह 600 रुपए की नकद सब्सिडी उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।
स्थानीय त्यागराज स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में सोनिया ने इस महत्वाकांक्षी योजना की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से उन परिवारों की बुजुर्ग महिलाएं लाभान्वित होंगी जिन्हें न तो बीपीएल योजना और न ही अंत्योदय अन्न योजना के तहत सब्सिडी युक्त खाद्यान्न मिल पा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता होगी नकद सब्सिडी की राशि सीधे संबंधित महिलाओं के बैंक खाते में जाना। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे महिलाओं का सशक्तीकरण तो होगा ही, उनके भीतर आत्मविश्वास भी पैदा होगा।
सोनिया ने कहा कि खाद्य सुरक्षा विधेयक संसद में जल्द ही लाया जाएगा। दिल्ली सरकार ने अपनी इस महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन के लिए पांच शीर्ष बैंकों के साथ समझौता किया है। यह योजना गत एक अप्रैल से ही प्रभावी मानी जाएगी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
