फोटो गैलरी

Hindi Newsगंगा का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ का खतरा

गंगा का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ का खतरा

उत्तर प्रदेश में गंगा के प्रवेश द्वार बिजनौर जिले में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। बैराज पर गंगा लबालब हैं। जल का स्टॉक 222 मीटर पूरा हो चुका है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने अलर्ट जारी...

गंगा का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ का खतरा
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 07 Jul 2015 01:49 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में गंगा के प्रवेश द्वार बिजनौर जिले में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। बैराज पर गंगा लबालब हैं। जल का स्टॉक 222 मीटर पूरा हो चुका है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने अलर्ट जारी किया है। बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद मेरठ के हस्तिनापुर, गढ़मुक्तेश्वर और बुलंदशहर जिले के अनूपशहर, नरौरा के निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका है। उधर बरसाती नदियां खो और मालन में भी जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हरेवली में भी सिंचाई विभाग ने गंगा बैराज के सभी 20 गेट खोल दिए हैं। इस समय हरेवली बैराज में दो हजार क्यूसेक पानी तो कालागढ़ बांध से और ढाई हजार क्यूसेक पानी गंगा से आ रहा है।

कालागढ़ डैम के जलाशय का जलस्तर सोमवार को 354.006 मीटर रिकार्ड हुआ था। 355 मीटर होते हीेकिसी भी समय रामगंगा में पानी छोड़ा जाएगा। यह मंगलवार को पहाड़ों पर होने वाली बारिश पर निर्भर है। नदी के बहाव क्षेत्र सहित इसके सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों को सतर्क रहने के अलावा प्रशासन को प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के लिये सचेत किया जा चुका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें