फोटो गैलरी

Hindi Newsमुख्यमंत्री से वार्ता के बाद ही सुलझेगा मामला

मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद ही सुलझेगा मामला

यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन का बहिष्कार जारी है। शिक्षक अपनी मांगों पर अड़े हैं। माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने साफ किया है कि बगैर मुख्यमंत्री से वार्ता के बहिष्कार...

मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद ही सुलझेगा मामला
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 01 Apr 2015 09:33 PM
ऐप पर पढ़ें

यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन का बहिष्कार जारी है। शिक्षक अपनी मांगों पर अड़े हैं। माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने साफ किया है कि बगैर मुख्यमंत्री से वार्ता के बहिष्कार का फैसला वापस नहीं होगा।

भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि 23 दिसम्बर 2013 को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आश्वासन दिया था कि शिक्षकों की मांगों पर जल्द फैसला हो जाएगा। करीब दो साल हो गए, सरकार ने कुछ नहीं किया। इससे पहले उन्होंने विभिन्न मूल्यांकन केंद्रों का दौरा किया।

शर्मा गुट की तरफ लगी रहीं निगाहें
मूल्यांकन केंद्र पर जुटे शिक्षक की नजर माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के फैसले पर टिकी रहीं। शर्मा गुट ने बुधवार तक बहिष्कार का फैसला किया था। इसके बाद अगला कदम उठाने की बात कही थी। दोपहर तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई थी।

केंद्रों पर खूब नारेबाजी
मूल्यांकन केंद्र पर जुटे शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश शासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की। जैसे ही कोई शिक्षक नेता मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचता नारेबाजी तेज हो जाती।

खाली टाइम में गप-शप
समूह में इधर-उघर घूमते शिक्षक खाली टाइम में गपबाजी करते दिखाई दिए। दो बजे के बाद मूल्यांकन केंद्रों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। कई शिक्षक परेशान भी दिखे। वे रोज किराया-भाड़ा खर्च करके आ रहे हैं फिर वापस जाना पड़ रहा है।

अभी रिजल्ट पर असर नहीं
जानकारों का कहना है बहिष्कार का अभी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट पर असर नहीं पड़ेगा। कारण यह है कि इस बार मूल्यांकन काफी जल्दी हो रहा है। पहले 15 अप्रैल के बाद से मूल्यांकन शुरू होता था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें