फोटो गैलरी

Hindi Newsत्रिलोकपुरी में 13 घंटे के लिए प्रतिबंध में छूट

त्रिलोकपुरी में 13 घंटे के लिए प्रतिबंध में छूट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तनावग्रस्त त्रिलोकपुरी में शनिवार को निषेधाज्ञा में 13 घंटे की छूट दी गई है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पुष्पेंद्र कुमार ने कहा, ‘‘निषेधाज्ञा में छूट सुबह छह बजे से...

त्रिलोकपुरी में 13 घंटे के लिए प्रतिबंध में छूट
एजेंसीSat, 01 Nov 2014 12:49 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तनावग्रस्त त्रिलोकपुरी में शनिवार को निषेधाज्ञा में 13 घंटे की छूट दी गई है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पुष्पेंद्र कुमार ने कहा, ‘‘निषेधाज्ञा में छूट सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक रहेगी।’’

पुलिस ने शुक्रवार को भी निषेधाज्ञा में 13 घंटे की छूट दी थी। ब्लॉक-20 के बाशिंदों को पुलिस ने ‘जागरण’ कराने की भी अनुमति दी थी, जिसमें श्रद्धालु रातभर भजन-कीर्तन करते हैं। पुलिस का कहना है कि ‘जागरण’ शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।

त्रिलोकपुरी में दो समुदायों के बीच दिवाली के दिन भड़की हिंसा के बाद से ही क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। पुलिस ने इलाके में लोगों को एक जगह एकत्र होने और आंदोलन करने पर रोक लगाई हुई है। पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि चार नवंबर को मुहर्रम का जुलूस निकाला जाएगा और इसके मद्देनजर शनिवार को दोनों समुदायों के लोगों की बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि ड्रोन कैमरे से क्षेत्र की निगरानी होती रहेगी, ताकि छतों पर से हथियार के रूप में इस्तेमाल हो रहे ईंट और कांच की बोतलों के बारे में जानकारी मिल सके। इस मामले में अब तक 68 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। त्रिलोकपुरी में तनाव के बाद से 1,000 से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें