फोटो गैलरी

Hindi Newsतारा शाहदेव मामलाः जजों से आज होगी पूछताछ

तारा शाहदेव मामलाः जजों से आज होगी पूछताछ

रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल से संबंधों को लेकर जजों से पूछताछ की इजाजत मिलने के बाद रांची पुलिस ने चार जजों को गुरुवार को नोटिस जारी किया। सभी को शुक्रवार को पूछताछ के लिए रांची बुलाया गया है। पुलिस...

तारा शाहदेव मामलाः जजों से आज होगी पूछताछ
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 11 Sep 2014 09:34 PM
ऐप पर पढ़ें

रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल से संबंधों को लेकर जजों से पूछताछ की इजाजत मिलने के बाद रांची पुलिस ने चार जजों को गुरुवार को नोटिस जारी किया। सभी को शुक्रवार को पूछताछ के लिए रांची बुलाया गया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक कमेटी बनाई है। जजों से पूछताछ कोतवाली थाना में होगी। राज्य में यह पहला मामला होगा जब अपना पक्ष रखने के लिए जज पुलिस के सामने उपस्थित होंगे।

रांची पुलिस ने हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार विजलेंस (निलंबित) मुश्ताक अहमद, देवघर के जिला जज पंकज श्रीवास्तव, हजारीबाग के जिला जज नागेश्वर प्रसाद और देवघर के प्रथम न्यायिक दंडाधिकारी वीणा मिश्रा को पूछताछ के लिए बुलाया है। वहीं बिहार के शेरघाटी के जज राजेश प्रसाद से पूछताछ की इजाजत अब तक नहीं मिल पायी है।

क्या है आरोप : राष्ट्रीय निशानेबाज तारा शाहदेव से शादी के बाद धर्मातरण के लिए दबाव डालने और प्रताड़ित करने के आरोप में रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल और उसकी मां कौशल रानी जेल में बंद हैं। जांच में पता चला कि रंजीत पहुंच वाला व्यक्ति है। उसके यहां जज, पुलिस अधिकारी और नेता भी पैरवी के लिए पहुंचते रहे हैं।

देश के अलावा उसके विदेशों के कई लोगों से भी संपर्क हैं। जज से मिलकर वह किसी भी मामले में जमानत दिलवाने का काम करता था। इसीलिए झारखंड के बड़े नेताओं के अलावा अन्य लोग भी उसके संपर्क में थे। जज पंकज श्रीवास्तव पर आरोप है कि उन्होंने पुलिस पर दबाव बनाकर पूर्व में रहे अपने अंगरक्षक को रंजीत कोहली के यहां भेजा था और उसे फरार कराने में मदद की थी। यही आरोप शेरघाटी के जज के ऊपर भी है। हजारीबाग और देवघर के दो अन्य जजों से भी संपर्क की बात उसनी कबूली है। लिहाजा उनसे भी पूछताछ होगी।

लगातार है बातचीत : कोहली के कॉल डिटेल निकालने से इसकी पुष्टि हुई है कि वह कई जजों के संपर्क में था और उनसे लगातार बात करता था। किसी-किसी दिन तो वह घंटों बात करता था।

नगर ऊंटारी के डीएसपी पर हो सकती है कार्रवाई : नगर ऊंटारी के डीएसपी सुरजीत कुमार के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा एसएसपी प्रभात कुमार करेंगे। सुरजीत पर आरोप है कि उन्होंने अपने बैचमेट कई डीएसपी से कोहली का संपर्क कराया था। एसएसपी के मुताबिक कार्रवाई की अनुशंसा जल्द की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें