फोटो गैलरी

Hindi Newsसरिता विहार में बनेगा 100 बिस्तर का नया अस्पताल

सरिता विहार में बनेगा 100 बिस्तर का नया अस्पताल

दक्षिणी दिल्ली में मरीजों की स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाने के लिए 100 बिस्तर का अस्पताल बनेगा। इसका निर्माण सरिता विहार में होगा और 87.15 करोड़ की लागत से इसे तैयार किया जाएगा। इस आठ मंजिला अस्पताल के लिए...

सरिता विहार में बनेगा 100 बिस्तर का नया अस्पताल
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 30 Jul 2014 06:06 PM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिणी दिल्ली में मरीजों की स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाने के लिए 100 बिस्तर का अस्पताल बनेगा। इसका निर्माण सरिता विहार में होगा और 87.15 करोड़ की लागत से इसे तैयार किया जाएगा। इस आठ मंजिला अस्पताल के लिए सरकार ने धनराशि की मंजूरी दे दी है। अस्पताल पूर्णत वातानुकूलित होगा। इसका सबसे अधिक लाभ दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिल्ली के इलाकों को मिलेगा।

लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव अरुण बरोका ने बताया कि इस अस्पताल का निर्माण द्वारका में तैयार किए गए 700 बिस्तर क्षमता वाले अस्पताल की तर्ज पर होगा। इस कार्य की शुरुआत के लिए आवश्यकता औपचारिकताएं पूर्ण हो चुकी है और सितंबर से निर्माण कार्य शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। अस्पताल 2016 तक बनकर तैयार हो जाएगा। अस्पताल का मुख्य परिसर 6314 वर्ग मीटर का होगा जबकि अस्पताल का कुल क्षेत्रफल 12579 वर्गमीटर होगा। इसे पूर्णत: वातानुकूलित बनाया जाएगा। इसमें सभी तल के लिए लिफ्ट की सुविधा होगी।

अस्पताल के भूतल में पार्किंग का प्रावधान होगा। अस्पताल में गहन चिकित्सा कक्ष के अलावा डे केयर की भी सुविधा होगी। इस अस्पताल से सभी चिकित्सीय सेवाएं, हर प्रकार के टेस्ट और जांच पड़ताल, गहन सेवा देखभाल और आपातकालीन सेवाएं कराई जाएंगी। यहां शल्य चिकित्सा और प्रसूति के मामलों के लिए ऑपरेशन थियेटर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें