फोटो गैलरी

Hindi Newsसहारनपुर दंगे की आग मेरठ में भड़काने की कोशिश

सहारनपुर दंगे की आग मेरठ में भड़काने की कोशिश

सहारनपुर दंगे की आग से देर रात मेरठ को भी सुलगाने की कोशिश की गई। सदर क्षेत्र में रहने वाले सिख परिवारों के घरों पर कुछ युवकों ने पथराव कर दिया। इसका पता लगते ही गुरुद्वारे में काफी संख्या में सिख...

सहारनपुर दंगे की आग मेरठ में भड़काने की कोशिश
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 31 Jul 2014 01:33 AM
ऐप पर पढ़ें

सहारनपुर दंगे की आग से देर रात मेरठ को भी सुलगाने की कोशिश की गई। सदर क्षेत्र में रहने वाले सिख परिवारों के घरों पर कुछ युवकों ने पथराव कर दिया। इसका पता लगते ही गुरुद्वारे में काफी संख्या में सिख एकत्र हो गए और यहां से सदर थाने पहुंचे। पीड़ित परिवारों ने सोतीगंज के कुछ युवकों पर घरों पर पथराव करने का आरोप लगाया। पुलिस ने माहौल को भांपते हुए देर रात तीन युवकों को हिरासत में ले लिया।

बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे सदर क्षेत्र में रहने वाले सिख परिवारों के घरों पर कुछ युवकों ने ईंट और पत्थर बरसाए। इससे घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। पीड़ित परिवारों ने जब इसकी सूचना दूसरे लोगों को दी तो पास ही स्थित गुरुद्वारे में तमाम लोग एकत्र हो गए। जब वे सदर थाने पहुंचे तो पुलिस ने तहरीर तो ले ली, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की। इस पर लोगों ने हंगामा कर दिया।

घटना की तहरीर रंजीत सिंह और जसवीर सिंह खालसा ने दी। थाना पुलिस काफी देर तक घटना को छुपाने का प्रयास करती रही। जब घटना का पता पुलिस के आलाअधिकारियों को लगा तो उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। आननफानन में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। देर रात तक उनसे पूछताछ जारी थी।

उधर, पुलिस ने इस घटना को पथराव की बजाए युवकों द्वारा स्टंट करना बताया है। देर रात पुलिस ने युवकों की बाइक को भी जब्त कर लिया।

कोई पथराव नहीं हुआ। तीन लड़कें स्टंट कर रहे थे। पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया है। तीनों सदर थाने में हैं - ओमप्रकाश, एसपी सिटी 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें