फोटो गैलरी

Hindi Newsरिम्स के लिफ्ट रूम में लड़की से दुष्कर्म

रिम्स के लिफ्ट रूम में लड़की से दुष्कर्म

रिम्स के सबसे ऊपरी तल्ले पर स्थित लिफ्ट रूम में शनिवार को लातेहार की एक लड़की के साथ बलात्कार किया गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि रेप का प्रयास किया...

रिम्स के लिफ्ट रूम में लड़की से दुष्कर्म
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 27 Jul 2014 12:28 AM
ऐप पर पढ़ें

रिम्स के सबसे ऊपरी तल्ले पर स्थित लिफ्ट रूम में शनिवार को लातेहार की एक लड़की के साथ बलात्कार किया गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि रेप का प्रयास किया गया, जबकि लड़की ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ।

पीड़िता के अनुसार वह 11:30 बजे अपने भाई के साथ छत पर कपड़ा सुखाने गई थी। वहां लाल धारी की शर्ट और काली पैंट पहने एक आदमी आया। उसने उन्हें डराते हुए पूछा, ऊपर क्या कर रहे हो, पुलिस बुला देंगे।

इसके बाद उसने लड़के को भगा दिया और उसे लिफ्ट रूम में बंद कर गलत काम किया। सफेद रंग के एक बड़े मोबाइल फोन से उसकी फोटो भी उसने खींची।

इमरान नामक युवक पर शक
लिफ्ट रूम की चाबी इमरान नामक एक युवक के पास थी। इसलिए उसपर शक जताया जा रहा है। उसने लिफ्ट ठीक करने के लिए लिफ्ट मैन अमरजीत और बोधराम से चाबी ली थी। वह लिफ्ट कंपनी एडम्स के मार्फत लिफ्ट ठीक करने आया था।  

कौन है छोटू
लड़की का कहना है कि उसके माता पिता नहीं है, वह अपने भाई, छोटू उरांव के साथ रिम्स में रह रही है। छोटू डॉ आरएल रजक की यूनिट (सी टू) में दो माह से भर्ती है। वह छोटू के साथ छत पर गई थी। 

हालांकि जिस छोटू कुमार के साथ वह छत पर गई थी, उसका घर बोदा फुलटांड़ चंदवे है, जबकि पीड़िता लातेहार जिले के बालूमाथ की है।

सिक्युरिटी को दी जानकारी
छोटू ने बताया कि छत पर वह आदमी दोनों को डराकर लड़की को कमरे में ले गया। देर होने पर जब वह उस रूम के पास गया तो अंदर से लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनी। इस पर उसने कमरे को बाहर से बंद करना चाहा, पर तभी युवक बाहर आ गया।

उसने तुरंत स्त्री रोग विभाग के पास खड़ी महिला सिक्युरिटी को ऊपर चलने को कहा, पर वह आदमी तब तक भाग गया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें