फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंड की अदालतों में नहीं होती सुरक्षा जांच

झारखंड की अदालतों में नहीं होती सुरक्षा जांच

झारखंड की जिला अदालतों की सुरक्षा व्यवस्था ठीक नहीं है। न तो मेटल डिटेक्टर हैं और न ही सीसीटीवी कैमरे। कोर्ट जानेवाले लोगों की सुरक्षा जांच भी नहीं की जाती। कई परिसरों की चहारदीवारी टूटी है। कोर्ट...

झारखंड की अदालतों में नहीं होती सुरक्षा जांच
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 23 Jan 2015 11:23 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड की जिला अदालतों की सुरक्षा व्यवस्था ठीक नहीं है। न तो मेटल डिटेक्टर हैं और न ही सीसीटीवी कैमरे। कोर्ट जानेवाले लोगों की सुरक्षा जांच भी नहीं की जाती। कई परिसरों की चहारदीवारी टूटी है। कोर्ट बिल्डिंग के पास ही वाहन भी पार्क किए जाते हैं।

कोर्ट परिसर में पुलिस बल तो तैनात हैं, लेकिन उनके पास आधुनिक उपकरण नहीं हैं। कोई भी बिना रोक-टोक के अदालत परिसर में पहुंच जाता है। रांची सिविल कोर्ट और दूसरे कोर्ट परिसर में कई बार हादसे भी हुए हैं। हादसों के बाद सुरक्षा थोड़ी चुस्त होती है। बाद में फिर हालत सामान्य हो जाती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें