ब्रेकिंग
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मिले नरेंद्र मोदी
अमरिंदर की गाड़ी पर हमला, लुधियाना में गोली चली
चंडीगढ़, एजेंसी
First Published:10-06-12 09:29 PM
Last Updated:10-06-12 09:29 PM
पंजाब में नगर निगम चुनाव के लिए रविवार को हो रहे मतदान के दौरान लुधियाना में अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के बागी उम्मीदवार के समर्थक को गोली मार दी तथा पटियाला में कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह की गाड़ी पर हमला किया गया है।
लुधियाना के वार्ड नंबर एक में कांग्रेस के बागी उम्मीदवार गुरदीप सिंह बिट्टू के चुनाव की कमान संभालने वाले गुरविंदर सिंह बंटी बाजवा को अपराह्न अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने गाड़ी से खींचकर उसके पेट में गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पटियाला में पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की गाड़ी पर अकाली कार्यकर्ताओं ने उस वक्त हमला किया जब वह वार्ड नंबर एक में पार्टी प्रत्याशी विक्रमजीत सिंह चौहान को समर्थन देने गए। हालांकि वह बाल-बाल बच गए और वोट डालकर आए।
इसके अलावा वार्ड नंबर 47 में मतपेटियों पर कब्जे और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को तोड़ने की घटनाएं हुईं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जब मतदान में बाधा डालने पर अकाली दल कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने प्रत्याशी रजनी शर्मा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई की और शर्मा को घायल कर दिया।
जालंधर और अमृतसर से भी कांग्रेस तथा अकाली समर्थकों के बीच हिंसा की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। हाल के विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार से सहमी कांग्रेस में फूट तथा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद से अमरिंदर सिंह को हटाए जाने को लेकर जारी अंतर्कलह के कारण संगठन तथा पार्टी दोनों के बीच दरार पड़ी हुई है।
इन चुनावों में सभी पार्टियां अपने अपने निशान पर चुनाव लड़ रही हैं। आज शाम आठ बजे तक निगम तथा नगर परिषद एवं नगर पंचायत चुनावों के भी नतीजे आने की संभावना है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
