फोटो गैलरी

Hindi Newsपुलिस आयुक्त को भाजपा की चिट्ठी, बढ़ते अपराध से नाराज

पुलिस आयुक्त को भाजपा की चिट्ठी, बढ़ते अपराध से नाराज

दिल्ली में बढ़ते जा रहे अपराधों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नाराजगी जाहिर की है। इस मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि पुलिस व महिलाओं...

पुलिस आयुक्त को भाजपा की चिट्ठी, बढ़ते अपराध से नाराज
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 14 Oct 2014 06:39 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में बढ़ते जा रहे अपराधों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नाराजगी जाहिर की है। इस मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि पुलिस व महिलाओं पर जिस प्रकार से हमले हो रहे हैं उससे साफ है कि अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नही है।

इस स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को सख्त निगरानी बरतने की आवश्यकता है। इस समय महिलाओं से भी छेड़खानी और झपटमारी जैसी वारदात हो रही हैं । इसके लिए क्षेत्रों में पुलिस बल बढ़ाया जाना चाहिए ताकि ऐसे लोगों की तत्काल धरपकड़ की जा सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें