फोटो गैलरी

Hindi Newsजेल गया पन्नालाल, कई बड़े नेताओं के नाम लिए

जेल गया पन्नालाल, कई बड़े नेताओं के नाम लिए

कुख्यात मानव तस्कर पन्नालाल ने पूछताछ के दौरान पुलिस को कई बड़े नेताओं के नाम बताए हैं। उसने योगेंद्र साव के साथ संबंधों की बात स्वीकार की है। दिल्ली से ट्रांजिट रिमांड पर यहां लाए गए पन्नालाल से...

जेल गया पन्नालाल, कई बड़े नेताओं के नाम लिए
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 22 Oct 2014 08:23 PM
ऐप पर पढ़ें

कुख्यात मानव तस्कर पन्नालाल ने पूछताछ के दौरान पुलिस को कई बड़े नेताओं के नाम बताए हैं। उसने योगेंद्र साव के साथ संबंधों की बात स्वीकार की है। दिल्ली से ट्रांजिट रिमांड पर यहां लाए गए पन्नालाल से बुधवार को पुलिस ने काफी देर तक पूछताछ की। उसे मंगलवार को यहां लाया गया था। अब सीआइडी उसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। उसे और उसकी पत्नी को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था।

पन्नालाल ने कहा है कि प्लेसमेंट एजेंसियों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में शीला दीक्षित और अर्जुन मुंडा भी आ चुके हैं। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। अस्पताल में उसने मीडिया से भी बातचीत की। उसने कहा कि दिल्ली में प्लेसमेंट एजेंसियों का एक एसोसिएशन है। वहां झारखंडी परंपरा संस्कृति को जिंदा रखने के लिए करमा, सरहुल, क्रिसमस के मौके पर कार्यक्रमों का आयोजन होता है। उसमें दिल्ली और झारखंड के कई लोग शामिल होते हैं।

पन्नालाल ने कहा कि झारखंड में लोगों को रोजगार नहीं मिलता है। लोग परिवार की सहमति से दिल्ली जाते हैं। वहां प्लेसमेंट एजेंसियां उन्हें रोजगार मुहैया कराती हैं। काम करने के बाद वापस वे अपने गांव भी सकुशल लौट आते हैं। सभी प्लेसमेंट एजेंसियों को दिल्ली सरकार ने लाइसेंस दे रखा है। कोई अवैध काम नहीं होता है।

योगेंद्र साव से संबंधों के बारे में पन्नालाल ने कहा कि झारखंड में मंत्री बनने के बाद जब कोई दिल्ली के झारखंड भवन में आता है, तब प्लेसमेंट एजेंसियों के एसोसिएशन की ओर से उसे बुके देकर सम्मानित करने की परंपरा है। इसी क्रम में योगेंद्र से पन्नालाल की जान-पहचान हुई थी। पन्नालाल ने कहा कि स्वजातीय होने के कारण साव से घनिष्ठता बढ़ गई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें