फोटो गैलरी

Hindi Newsपाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर जम्मू एवं कश्मीर से सटी नियंत्रण रेखा पर अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। पाकिस्तान की सेना ने मोर्टार और स्वचालित हथियारों से जम्मू क्षेत्र में भारतीय चौकियों पर...

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
एजेंसीSat, 25 Oct 2014 10:23 AM
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर जम्मू एवं कश्मीर से सटी नियंत्रण रेखा पर अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। पाकिस्तान की सेना ने मोर्टार और स्वचालित हथियारों से जम्मू क्षेत्र में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की।

रक्षा प्रवक्ता कर्नल मनीष मेहता ने शनिवार को बताया, ‘‘पाकिस्तान की सेना ने शुक्रवार रात पूंछ जले के बालकोट में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान ने शुक्रवार रात 8.30 बजे छोटे हथियारों, मोर्टार एवं स्वचालित हथियारों से हमले किए।’’

उन्होंने बताया कि भारत की ओर से कड़ा जवाब दिया गया है। अब तक इस गोलीबारी में हमारी ओर से किसी को क्षति पहुंचने की सूचना नहीं है। गोलीबारी करी एक घंटे तक जारी रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें