फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ फुहारें पड़ने की संभावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग...

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना
एजेंसीFri, 01 Aug 2014 11:30 AM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ फुहारें पड़ने की संभावना जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शहर के कुछ हिस्सों में बारिश या गरज के साथ फुहारे पड़ने की संभावना है।’’

आईएमडी ने कहा कि दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह धूप और उमस रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 85 प्रतिशत नमी थी।

राजधानी में गुरुवार को शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें