फोटो गैलरी

Hindi Newsबच्चे के साथ दुष्कर्म मामले में मुकदमा दर्ज

बच्चे के साथ दुष्कर्म मामले में मुकदमा दर्ज

चार वर्षीय बच्चे के साथ दुष्कर्म के बाद उसका गला घोंट कर जान से मारने का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार बसेलवा कालोनी निवासी अवदेश...

बच्चे के साथ दुष्कर्म मामले में मुकदमा दर्ज
एजेंसीMon, 04 May 2015 05:04 PM
ऐप पर पढ़ें

चार वर्षीय बच्चे के साथ दुष्कर्म के बाद उसका गला घोंट कर जान से मारने का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार बसेलवा कालोनी निवासी अवदेश चौधरी ने पुलिस में शिकायत दी कि उसका चार वर्षीय बेटा रविवार को घर के बाहर खेल रहा था कि अचानक वह गायब हो गया। वह अपने एक रिश्तेदार के साथ उसे ढूंढ़ने निकले तो झाडियों के पास पड़ोस में रहने वाला एक युवक रतन उन्हें देखकर भाग गया। वहीं झाडियों में उसका बेटा अचेत अवस्था में पड़ा था।

बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डांक्टरों ने उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि की। उसे शक है कि रतन ने उसके बेटे के साथ दुष्कर्म कर उसकी गला घोंट कर हत्या करने का प्रयास किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें