फोटो गैलरी

Hindi Newsमाओवादी शंभु ने टीपीसी के 16 लोगों को मारा था

माओवादी शंभु ने टीपीसी के 16 लोगों को मारा था

राजधानी के चिरैयाटांड़ इलाके से शुक्रवार देर रात गिरफ्तार माओवादी शंभुजी उर्फ सुनील कमार उर्फ लंबू जी ने आठ अगस्त को पलामू में टीपीसी (तृतीय प्रस्तुती कमेटी) के 16 सदस्यों की हत्या कर दी थी। वह सोन,...

माओवादी शंभु ने टीपीसी के 16 लोगों को मारा था
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 23 Aug 2014 10:15 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी के चिरैयाटांड़ इलाके से शुक्रवार देर रात गिरफ्तार माओवादी शंभुजी उर्फ सुनील कमार उर्फ लंबू जी ने आठ अगस्त को पलामू में टीपीसी (तृतीय प्रस्तुती कमेटी) के 16 सदस्यों की हत्या कर दी थी। वह सोन, गंगा, विंध्याचल का जोनल कमांडर है। हाल ही में उसे बिहार, झारखंड एवं छत्तीसगढ़ स्पेशल एरिया कमेटी का सदस्य बनाया गया था।

कुछ दिन पहले ही उसने बड़ी कंपनियों व ठेकेदारों से लेवी के 18 लाख रुपए वसूल कर झारखंड और छत्तीसगढ़ में सक्रिय संगठन को पहुंचाया था। शंभुजी यूपी के कुशीनगर के महुली बुजुर्ग का रहनेवाला है। पुलिस ने उसके साथ संजय कुमार (देवर सिकरिया, जहानाबाद), सुनील सिंह (लहसुना, मसौढ़ी) को भी पकड़ा है। संजय ठेकेदारी करता है। संजय ने बताया कि वह शंभुजी की मदद से जबरन ठेकेदारी लेता था। जो कंपनी ठेका देने में आनाकानी करती थी, उसे शंभुजी से धमकी दिलाई जाती थी।

1994 में शामिल हुआ था
शंभु ने बताया कि वह भाकपा माओवादी में वर्ष 1994 में शामिल हुआ था। वह नक्सली दस्ता में था। उसके बाद वह संगठन में लगातार सक्रिय रहा। कई नरसंहार के साथ वह नक्सली गतिविधियों में लगातार शामिल रहा। उसके काम को देखते हुए हाल में ही उसे बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ स्पेशल एरिया कमेटी का सदस्य बनाया गया।

पलामू में हुए नरसंहार में मारे गए टीपीसी के 16 सदस्यों की हत्या करने का भी उसे गम नहीं है। पूछताछ में उनकी हत्या को शंभु ने जायज बताया। उससे पूछताछ करने के लिए पलामू पुलिस की टीम भी यहां पहुंची है।

अरविंदजी से मिलने आया था
माओवादियो के टॉप टेन नेता अरविंदजी से शंभु मिलने के लिए पटना आया था। अरविंदजी के बारे में उसने कहा कि वह इन दिनों बीमार चल रहे हैं। उनके लिए वह दवाइयां लेकर आया था। हालांकि अरविंदजी पटना में कहां रहते हैं, इसके बारे में उसने कुछ भी नहीं बताया। शंभु के खिलाफ अब तक 24 से अधिक मामलों का पता चला है। रोहतास में भी वह लंबे सक्रिय तक सक्रिय रहा है। उसके खिलाफ रोहतास में पांच मामलों का पता चला है।

आंध्र पुलिस भी करेगी पूछताछ
शंभु का कनेक्शन आंध्र प्रदेश के भी माओवादियों से भी जुड़े होने की जानकारी पुलिस को मिली है। जल्द ही उससे पूछताछ करने के लिए आंध्र प्रदेश की पुलिस भी पटना आयेगी।

बरामद सामानों में
गिरफ्तार तीनों माओवादी से 25 डेटोनेटर, एक कंपास, तीन चाइनीज रेडियो, एक इंडिगो कार, नौ मोबाइल, 25 हजार रुपए नगद, डाइबिटिज चेक करने वाली मशीन, कई कंपनियों के सीम कार्ड, बेहोशी करने वाली दवा व भारी संख्या में नक्सली साहित्य मिले हैं।

आखिर कहां से हुई गिरफ्तारी
पटना, रोहतास और अरवल पुलिस ने गुरुवार को मोआवादी शंभुजी और संजय कुमार की डेहरी की सिंचाई कॉलोनी से गिरफ्तारी की पुष्टि की थी। अब पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पटना के चिरैयाटांड इलाके से दिखाई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें