ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया प्रधानमंत्री 22 मई को पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड
दोषी होने पर होगी कड़ी कार्रवाईः BCCI
दोषी होने पर होगी कड़ी कार्रवाईः BCCI
दोषी होने पर होगी कड़ी कार्रवाईः BCCI
कियानी ने भारत से रिश्तों पर नवाज को दी सलाह
लक्ष्मी सहगल की तबियत बिगड़ी
कानपुर, एजेंसी
First Published:21-07-12 11:48 AM
Last Updated:21-07-12 11:48 AM
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की घनिष्ठ सहयोगी रहीं कैप्टन लक्ष्मी सहगल की तबियत शनिवार को और बिगड़ गई हैं।
आजाद हिंद फौज की महिला शाखा की पहली कैप्टन रहीं 97 वर्षीय लक्ष्मी सहगल का इलाज कर रहे एक चिकित्सक संतोष कुमार ने बताया,''हमने उनके रक्तचाप को बढ़ाने के लिए उन्हें वेंटीलेटर पर रखा है।''
दिल का दौरा पड़ने के बाद कानपुर के मेडीकल सेंटर में गुरुवार को भर्ती की गईं लक्ष्मी सहगल का रक्तचाप शुक्रवार को खतरनाक स्तर तक गिर गया था। चिकित्सकों ने स्वीकार किया है कि लक्ष्मी सहगल की तबियत अब ठीक नहीं है। एक चिकित्सक ने बताया,''वह अभी होश में नहीं हैं। हम दवाओं और इलाज के असर का इंतजार कर रहे हैं।''
लक्ष्मी सहगल की बेटी और माकपा की वरिष्ठ नेता सुभाषिनी अली और उनके पौत्र और फिल्म निर्देशक शाद अली कानपुर में उनके साथ हैं। लक्ष्मी सहगल ने वर्ष 2002 में एपीजे अब्दुल कलाम के खिलाफ वामपंथी उम्मीदवार के रूप में राष्ट्रपति चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
