फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंड में स्थायी होंगे 1347 पारा मेडिकल कर्मचारी

झारखंड में स्थायी होंगे 1347 पारा मेडिकल कर्मचारी

झारखंड में 1347 पारा मेडिकल कर्मचारी स्थाई होंगे। रांची में 24 अक्तूबर को कैबिनेट की बैठक में यह फैसला होना है। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बुधवार को दी। स्वास्थ्य...

झारखंड में स्थायी होंगे 1347 पारा मेडिकल कर्मचारी
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 22 Oct 2014 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड में 1347 पारा मेडिकल कर्मचारी स्थाई होंगे। रांची में 24 अक्तूबर को कैबिनेट की बैठक में यह फैसला होना है। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बुधवार को दी। स्वास्थ्य मंत्री एमजीएम अस्पताल में योजनाओं के शिलान्यास के बाद प्रेस वार्ता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि राज्य में मेडिकल की पढ़ाई और चिकित्सा व्यवस्था सुधारने के तहत डॉक्टरों को प्रमोशन, कर्मचारियों व टेक्नीशियन की संख्या बढमने का काम शुरू हो चुका है। उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. विभा शरण को वर्ष 2011 से बंद एएनएम की एडमिशन प्रक्रिया को फिर से शुरू करने का आदेश दिया है।

18 महीने में तैयार होंगे छह वार्ड
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज व अस्पताल परिसर में बनने वाली सभी छह योजना को 18 महीने में खत्म करने का आदेश मुख्य अभियंता को दिया गया है। फंड के आवंटन की दिक्कत नहीं है। फंड जारी करने के बाद शिलान्यास किया गया है। उन्होंने एमजीएम अस्पताल के नर्स प्रशिक्षण केंद्र में सुधार कराने व सदर अस्पताल को जल्द ही फंड उपलब्ध कराने की भी घोषणा की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें