फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंड में आंधी-तूफान व ओलावृष्टि की आशंका

झारखंड में आंधी-तूफान व ओलावृष्टि की आशंका

झारखंड में अगले 24 घंटे के दौरान तेज आंधी-तूफान आने की आशंका है। इस दौरान वज्रपात और ओलावृष्टि भी हो सकती है। राज्य के आपदा प्रबंधन विशेष एवं परियोजना पदाधिकारी कर्नल संजय श्रीवास्तव ने बताया कि...

झारखंड में आंधी-तूफान व ओलावृष्टि की आशंका
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 30 Mar 2015 11:59 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड में अगले 24 घंटे के दौरान तेज आंधी-तूफान आने की आशंका है। इस दौरान वज्रपात और ओलावृष्टि भी हो सकती है। राज्य के आपदा प्रबंधन विशेष एवं परियोजना पदाधिकारी कर्नल संजय श्रीवास्तव ने बताया कि ओडिशा के समुद्री तट से डेढ़ किलोमीटर दूर तूफान अपना दबाव बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि मानसून पूर्व तूफान काफी खतनाक होता है, इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है।

तूफान आने पर 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी। यह जानकारी भारतीय मौसम विभाग के पटना और रायपुर के डोपलर रडार से चली है।

सलाह : तूफान के दौरान घर में रहें। बड़े पेड़ के नीचे न खड़े हों। गाड़ी चला रहे हों तो पक्के मकान के नीचे चले जाएं। पहाड़ी की तलहटी में न छिपें। बिजली के पोल और लूज वायर से दूर रहें।

मंत्री ने मांगी रिपोर्ट : आपदा प्रबंधन मंत्री सीपी सिंह के निर्देश पर संयुक्त सचिव रतन कुमार गुप्ता ने उपायुक्तों को पत्र लिखकर 26 से 29 मार्च के बीच वज्रपात और ओलावृष्टि से जानमाल और फसलों की हुई क्षति की रिपोर्ट पांच अप्रैल तक भेजने का निर्देश दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें