झारखंडः रिकॉर्ड 71 प्रतिशत मतदान के साथ चुनाव संपन्न
विधानसभा चुनाव का मतदान खत्म होने के बाद शनिवार को जारी एग्जिट पोल सर्वे में झारखंड में स्थायी सरकार बनने की भविष्यवाणी की गई है। राज्य में भाजपा गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने के आसार व्यक्त किए गए...
विधानसभा चुनाव का मतदान खत्म होने के बाद शनिवार को जारी एग्जिट पोल सर्वे में झारखंड में स्थायी सरकार बनने की भविष्यवाणी की गई है। राज्य में भाजपा गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने के आसार व्यक्त किए गए हैं। राज्य के 16 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए गए।
चुनाव के पांचवें और अंतिम चरण में मतदान के लिए मतदाताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। आरंभिक आंकड़ों के अनुसार 16 विधानसभा क्षेत्रों में औसतन 71 प्रतिशत मतदान हुआ है। ये क्षेत्र संताल परगना में हैं। मतदान के दौरान कहीं से किसी अप्रिय वारदात की सूचना नहीं मिली। इस तरह इस बार विधानसभा का चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। डाले गए वोटों की गिनती 23 दिसंबर को होगी।
तीसरे पहर तीन बजे मतदान खत्म होने के बाद विभिन्न न्यूज चैनलों के एगिजट पोल के नतीजे आए। इनके अनुसार झारखंड में नरेंद्र मोदी फिर बलवान साबित हुए हैं, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा को विपक्ष में बैठना पड़ सकता है। सभी एग्जिट पोल के नतीजे समान हैं। एबीपी न्यूज के सर्वे में भाजपा गठबंधन को सबसे अधिक 52 के आसपास सीटें मिलती बताई गई हैं। दूसरे चैनलों ने भाजपा और उसके सहयोगी दलों को 36 से 41 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की है। कांग्रेस और झारखंड विकास मोर्चा की स्थिति पतली बताई जा रही है।
एग्जिट पोल के नतीजे
एबीपी न्यूज-नील्सन
भाजपा 52
झामुमो 10
कांग्रेस 09
झाविमो 06
अन्य 04
आजतक- सिसेरो
भाजपा 45 (41-49)
झामुमो 17 (15-19)
कांग्रेस 09 (7-11)
अन्य 10 (8-12)
इंडिया न्यूज
भाजपा 37-45
झामुमो 15-23
कांग्रेस 03-07
झाविमो 04-08
अन्य 07-13
इंडिया टीवी - सी वोटर
भाजपा 37-45
झामुमो 15-23
कांग्रेस 03-07
झाविमो 04-08
अन्य 07-13
न्यूज 24 - सी वोटर
भाजपा 37-45
झामुमो 15-23
झाविमो 04-08
कांग्रेस 03-07
चाणक्य
भाजपा 61
झामुमो 12
कांग्रेस 04
झाविमो 02
अन्य 02