फोटो गैलरी

Hindi Newsमतगणना की तैयारियां पूरी, आज आयेगा फैसला

मतगणना की तैयारियां पूरी, आज आयेगा फैसला

झारखंड विधानसभा का परिणाम मंगलवार को आयेगा। 81 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी। सुबह नौ बजे से शुरूआती रूझान आने शुरू हो जायेंगे। सभी 24 जिला मुख्यालयों पर...

मतगणना की तैयारियां पूरी, आज आयेगा फैसला
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 23 Dec 2014 12:05 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड विधानसभा का परिणाम मंगलवार को आयेगा। 81 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी। सुबह नौ बजे से शुरूआती रूझान आने शुरू हो जायेंगे। सभी 24 जिला मुख्यालयों पर वोटों की गिनती की व्यवस्था की गई है। वोट प्रतिशत के हिसाब से इस बार के विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक वोट डाले गये हैं।

पहले चरण में 63.27%, दूसरे चरण में 68.01%, तीसरे चरण में 63.96%, चौथे चरण में 64.63% और पांचवें चरण में 70.42% वोट डाले गये। इस चुनाव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी दो-दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। लगभग सभी एक्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है।

झारखंड विधानसभा चुनाव 2014  के लिए मतगणना की तैयारियां पूरी
राज्य के 24 मतगणना केंद्रों पर सुबह 8 बजे से होगी मतों की गिनती।
राज्य की 81 सीटों के लिए पांच चरणों में चुनाव हुए। 1136 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला 23 दिसंबर को होगा।
1136 उम्मीदवारों में से 111 महिला और निर्दलीय उम्मीदवार 363 हैं।
कुल 24,803 बूथों पर 31,488 इवीएम का उपयोग किया गया।


​पहला चरण (13 सीट)- 199
दूसरा चरण - 20 सीट- 223
तीसरी चरण 17 सीट -289
चौथा चरण 15 सीट - 217
पांचवां चरण 16 सीट - 208


किस दल के कितने उम्मीदवार
भाजपा- 72
कांग्रेस- 60
झामुमो- 79
झाविमो- 73
राजद- 19
आजसू- 08
बसपा- 61
सीपीआइ- 24
सीपीआइएम- 13
एनसीपी- 09
अन्य 355

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें