फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंड में वोटिंग: संताल में बुलेट पर भारी बैलेट

झारखंड में वोटिंग: संताल में बुलेट पर भारी बैलेट

नक्सली गतिविधियों की आशंका के बावजूद संताल में वोटरों का उत्साह देखने लायक था। झारखंड विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में लोगों ने जमकर मतदान किया। नक्सली क्षेत्रों में शुरुआती चार घंटे में ही 35 फीसदी...

झारखंड में वोटिंग: संताल में बुलेट पर भारी बैलेट
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 20 Dec 2014 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें

नक्सली गतिविधियों की आशंका के बावजूद संताल में वोटरों का उत्साह देखने लायक था। झारखंड विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में लोगों ने जमकर मतदान किया। नक्सली क्षेत्रों में शुरुआती चार घंटे में ही 35 फीसदी से ज्यादा वोट डाले गए। वहीं, प्रशासन ने भी लोकसभा चुनाव के चूक से सीख लेते हुए इस बार सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे।

नक्सल प्रभावित शिकारीपाड़ा और लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में बूथों पर पैरा मिलिट्री फोर्स लगाया गया था। जवान वाहन के बजाए बूथ पर पोट्रोलिंग बाइक से या पैदल कर रहे थे। इससे लोग निडर होकर घरों से मतदान को लेकर निकल सके। सुबह से ही बूथों पर लोगों की लंबी कतार लगी रही। अभी तक के रुझान में महिलाएं पुरुषों से आगे निकलती दिखी। वहीं, कुछ वोटर पिछले नक्सली हादसे से सशंकित भी दिखे। फिर भी युवाओं में मतदान को लेकर खासा उमंग था।

लोकसभा चुनाव में पांच जवान हुए थे शहीद
लोकसभा चुनाव 2014 में प्रशासनिक चूक के वजह से मतदान करा कर लौट रहे पांच जवान और तीन मतदानकर्मी शहीद हो गए थे। दरअसल हुआ यह था प्रशासन मतदान के बाद जवानों और मतदानकर्मियों को सड़क मार्ग से वापस ला रहा था। इस दौरान नक्सलियों ने लैंड माइंस लगाकर मतदानकर्मियों की गाड़ी को उड़ा दिया था। इसके बाद दुमका एसपी को हटा दिया गया था।

2009 में हुआ था 63 फीसदी मतदान
2009 विधानसभा चुनाव में शिकारीपाड़ा विधानसभा में 63 फीसदी मतदान हुआ था। उस समय भी लोगों ने अपना उत्साह दिखाकर नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया था।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें