फोटो गैलरी

Hindi Newsसदस्यता अभियान के लिए भाजपा ने दिया प्रशिक्षण

सदस्यता अभियान के लिए भाजपा ने दिया प्रशिक्षण

जाट धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी पलवल की महा सदस्यता अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गिर्राज सिंह डागर ने की व संचालन सदस्यता अभियान के जिला...

सदस्यता अभियान के लिए भाजपा ने दिया प्रशिक्षण
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 17 Dec 2014 06:57 PM
ऐप पर पढ़ें

जाट धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी पलवल की महा सदस्यता अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गिर्राज सिंह डागर ने की व संचालन सदस्यता अभियान के जिला सयोजक गंगालाल गोयल ने किया। मुख्य अथिति प्रदेश प्रवक्ता व सदस्यता अभियान के प्रदेश सह संयोजक दीपक मंगला, विशिष्ठ अतिथि प्रदेश सचिव संदीप जोशी, नीरा तोमर, आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष थे।

उन्होंने बताया कि अब तक हम पूरे हरियाणा मै छह लाख सदस्य बना चुके हैं। इस महा सदस्यता अभियान को और तेजी से चलने के लिए हर कार्यकर्ता अपने बूथ पर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएं। आने वाली 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी का जन्मदिन है, जिसे हम स्वच्छता अभियान पर्व के रूप मनाएं।

2 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती को भी महा सदस्यता व स्वच्छता अभियान पर्व के रूप मनाएं। इस मोके पर जिला महामंत्री मुकेश सिंगला, संजय भारद्वाज, पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, पूर्व विधायक रामरतन, जवाहर सोरौत, जगमोहन गोयल, बिजेंदर चांट, नगर पालिका पलवल के पूर्व चेयरमैन बालकराम माहोर, भारत लाल तंवर, जिला मिडिया प्रभारी सत्यभान शर्मा, संजय गुर्जर, राजेश तेवतिया, ममता चौहान, गीता शर्मा, लखन खंडेलवाल, मोहित कालड़ा, मनीष भारद्वाज, पवन पोसवाल, नितिन शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मोजूद थे।
(विनोद शर्मा)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें