फोटो गैलरी

Hindi Newsइराक से लौटे सात बिहारी मजदूर

इराक से लौटे सात बिहारी मजदूर

इराक से स्वदेश लौटे सात बिहारी मजदूर शनिवार की दोपहर पटना पहुंचे। दिल्ली से उन्हें सरकारी खर्चे पर पटना लाया गया। सभी मजदूर पश्चिमी चंपारण जिले के रहने वाले हैं। श्रम संसाधन विभाग के अधिकारी दोपहर...

इराक से लौटे सात बिहारी मजदूर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 26 Jul 2014 09:08 PM
ऐप पर पढ़ें

इराक से स्वदेश लौटे सात बिहारी मजदूर शनिवार की दोपहर पटना पहुंचे। दिल्ली से उन्हें सरकारी खर्चे पर पटना लाया गया। सभी मजदूर पश्चिमी चंपारण जिले के रहने वाले हैं।

श्रम संसाधन विभाग के अधिकारी दोपहर सवा बारह बजे जेट एयरवेज से उन्हें लेकर यहां पहुंचे। स्वदेश लौटे मजदूर मो. मुस्तफा, मो. अमरुल्ला, राजेश शर्मा, श्यामसुंदर राम, हरेराम प्रसाद, अजय कुमार प्रसाद और प्रमोद मल्ल को जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डे पर भोजन कराया गया।

सभी मजदूर इराक में इलेक्ट्रिशियन व कारपेंटर का काम करते थे। प्रति व्यक्ति तीन सौ रुपए के साथ उन्हें सरकारी वाहन से उनके गांव रवाना किया गया। हवाई अड्डे पर तैनात श्रम अधीक्षक गणेश प्रसाद व श्रम प्रवत्तर्न पदाधिकारी श्रीनिवास ओझा ने बताया कि सारे मजदूर इराक में निरंतर हो रहे बमबारी से भयभीत होकर लौट रहे हैं। इसके पूर्व 24 जुलाई को 19 बिहारी मजदूर वापस लौटे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें