फोटो गैलरी

Hindi Newsअगले दो दिनों में मिल सकती है गर्मी से राहत

अगले दो दिनों में मिल सकती है गर्मी से राहत

राजधानी वासियों को आने वाले दिनों में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने 28 और 29 अगस्त को बारिश की संभावना जताई गई है। बुधवार शाम से हवा में आर्द्रता बढ़ने व तेज हवाएं चलने की संभावना...

अगले दो दिनों में मिल सकती है गर्मी से राहत
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 27 Aug 2014 11:25 AM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी वासियों को आने वाले दिनों में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने 28 और 29 अगस्त को बारिश की संभावना जताई गई है। बुधवार शाम से हवा में आर्द्रता बढ़ने व तेज हवाएं चलने की संभावना है।

तेज हवाओं और बारिश के चलते तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ बीपी यादव के अनुसार फिलहाल मानसून पहाड़ों मे केंद्रित हो गया है। अगले दो दिनों में इसके उत्तर भारत के कुछ मैदानी इलाकों में आने की संभावना है। इसी दौरान दिल्ली में बारिश दर्ज की जाएगी।

उत्तर भारत की अपेक्षा मध्य भारत व तटीय क्षेत्रों में अच्छी बारिश की संभावना है। सितम्बर के शुरुआती दिनों में बारिश दर्ज की जा सकती है।

तापमान ने एक बार फिर तोड़ा रिकॉर्ड: राजधानी के कई इलाकों में मंगलवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। पालम में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं यहां पर न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है।

पिछले पांच साल में नहीं हुई ऐसी गर्मी: मौसम विभाग के जानकारों के अनुसार पिछले पांच वर्षों में राजधानी में इस दिन इतना तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। हवा में नमी का अधिकतम स्तर 69 प्रतिशत रहा। यह अगले 48 घंटों में 80 से 90 प्रतिशत तक पहुंचने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की आशंका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें