फोटो गैलरी

Hindi Newsलोगों को गुमराह कर रहे भाजपाई: कुलदीप बिश्नोई

लोगों को गुमराह कर रहे भाजपाई: कुलदीप बिश्नोई

हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) के अध्यक्ष एंव आदमपुर सीट से प्रत्याशी कुलदीप बिश्नोई ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। बिश्नोई आज आदमपुर हलके के...

लोगों को गुमराह कर रहे भाजपाई: कुलदीप बिश्नोई
एजेंसीWed, 01 Oct 2014 07:33 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) के अध्यक्ष एंव आदमपुर सीट से प्रत्याशी कुलदीप बिश्नोई ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। बिश्नोई आज आदमपुर हलके के विभिन्न गांवो में जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की पिक तरत झूठ बोलने की रही है। लोकसभा चुनावों के दौरान सरकार बनने के 100 दिन में मंहगाई कम करने और बेरोजगारी दूर वकरने जैसे लोवक लुभावने वादे विकए थे। सत्ता में आते ही भाजपा नेता उन सभी वायदों को भूल गए। यही वजह रही कि लोकसभा चुनावों के बाद हुए उपचुनावों में पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा।

हजकां अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नेता लोगों गुमराह करके विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं लेकिन प्रदेश की जागरूक जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। भाजपा के राष्ट्रीय नेता जहां भी जाते हैं उसी हलके का मुख्यमंत्री घोषित कर देते हैं।

भाजपा नेता महेंद्रगढ़ में किसी को करनाल में किसी और को तो हिसार में विकसी और नेता को अगला मुख्यमंत्री बताकर वोट बंटोरने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने ईमानदारी से आप लोगों के लिए संघर्ष विकया है इसलिए उम्मीद करता हूं कि आप लोग भी अपना भरपूर आशीर्वाद मुझे प्रदान करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें