फोटो गैलरी

Hindi Newsहरियाणा सरकार दूरदराज के क्षेत्रों में कर्मचारियों के लिए बनाएगी मकान

हरियाणा सरकार दूरदराज के क्षेत्रों में कर्मचारियों के लिए बनाएगी मकान

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कर्मचारी-हित में एक और अहम निर्णय लेते हुए आज घोषणा की कि प्रदेश के पिछड़े एवं दूरदराज क्षेत्र में स्थित खंड,तहसील एवं उपमंडल मुख्यालयों पर कर्मचारियों के लिए...

हरियाणा सरकार दूरदराज के क्षेत्रों में कर्मचारियों के लिए बनाएगी मकान
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 06 May 2015 09:59 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कर्मचारी-हित में एक और अहम निर्णय लेते हुए आज घोषणा की कि प्रदेश के पिछड़े एवं दूरदराज क्षेत्र में स्थित खंड,तहसील एवं उपमंडल मुख्यालयों पर कर्मचारियों के लिए आवासीय ट्रांजिट मकान बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर आदमी को जरूरी सेवाएं समय पर मिलें, इसके लिए हर अधिकारी व कर्मचारी को अनुशासनबद्ध होना आवश्यक है।
ऐसे में पिछड़े एवं दूरदराज क्षेत्र में स्थित खंड,तहसील एवं उपमंडल मुख्यालयों पर कर्मचारियों के लिए ट्रांजिट मकान बनाए जाएंगे ताकि वे कार्यालय में समय पर पहुंच सकें। इससे कर्मचारियों की कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी। इन मकानों में अकेले रहने वाले कर्मचारियों के लिए कॉमन मैस भी बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों से इस बारे जरूरत की जगहों के लिए सूची भेजने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री आज यहां सचिवालय में वीडियो कान्फ्रैंसिंग के माध्यम से प्रदेश के मंडल आयुक्तों, उपायुक्तों तथा अतिरिक्त उपायुक्तों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें