Hindi Newsदिल्ली-फरीदाबाद मेट्रो का बल्लभगढ़ तक होगा विस्तार: हुड्डा
दिल्ली-फरीदाबाद मेट्रो का बल्लभगढ़ तक होगा विस्तार: हुड्डा
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज कहा कि 2,500 करोड़ रुपए की लागत वाली दिल्ली-फरीदाबाद मेट्रो रेल लाइन का बल्लभगढ़ तक विस्तार किया जाएगा। दिल्ली की सीमा से सटे फरीदाबाद जिले के...
एजेंसीThu, 19 Jun 2014 11:23 PM
ऐप पर पढ़ें
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज कहा कि 2,500 करोड़ रुपए की लागत वाली दिल्ली-फरीदाबाद मेट्रो रेल लाइन का बल्लभगढ़ तक विस्तार किया जाएगा।
दिल्ली की सीमा से सटे फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने के बाद उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि इसके लिए जल्द ही 468 करोड़ रुपए की रकम जारी की जाएगी।
हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस दो लाख समर्पित कार्यकर्ताओं की एक सेना तैयार करेगी जो राज्य सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम करेगी।