फोटो गैलरी

Hindi Newsगढ़वा-पलामू को दहलाने की साजिश नाकाम

गढ़वा-पलामू को दहलाने की साजिश नाकाम

गढ़वा पुलिस ने गढ़वा-पलामू को दहलाने की साजिश को नाकाम कर दिया है। गढ़वा जेल में बंद दुर्दांत अपराधियों ने यह साजिश रची थी। मुलाकातियों पर नजर रखने से साजिश की भनक मिली। यह जानकारी एसपी सुधीर कुमार...

गढ़वा-पलामू को दहलाने की साजिश नाकाम
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 14 Jan 2015 07:38 PM
ऐप पर पढ़ें

गढ़वा पुलिस ने गढ़वा-पलामू को दहलाने की साजिश को नाकाम कर दिया है। गढ़वा जेल में बंद दुर्दांत अपराधियों ने यह साजिश रची थी। मुलाकातियों पर नजर रखने से साजिश की भनक मिली। यह जानकारी एसपी सुधीर कुमार झा ने बुधवार को मीडिया को दी।

एसपी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बंदी गढ़वा और पलामू में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। उनसे मिलने के लिए कुछ संदिग्ध किस्म के लोग आते हैं। इसके बाद ही मुलाकातियों पर नजर रखी जाने लगी। इस दौरान पता चला कि उत्तर प्रदेश के दो बड़े अपराधी गढ़वा आए हुए हैं। उन पर नजर रखी गई। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी ने दोनों का नाम नहीं बताया। इन दोनों से पूछताछ के दौरान साजिश की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस और जेल प्रशासन ने जेल आइजी को प्रस्ताव भेजा कि कुछ बड़े अपराधियों को दूसरे जेलों में भेजा जाए। मंजूरी मिलते ही पांच बंदियों को अलग-अलग जेल में भेज दिया गया। एसपी के अनुसार पिछले दिन जेल में बंदियों के बीच हुई मारपीट के बाद से ही एहतियात बरती जा रही थी। पुलिस अब भी कुछ बंदियों पर नजर रख रही है। उन्होंने साजिश का खुलासा करने से मना कर दिया।

किसे कहां भेजा गया
विकास दूबे    हजारीबाग
शशिकांत मिश्रा    जमशेदपुर
अमित दूबे    रांची
जंगाली    रांची
ताहिर अंसारी    दुमका


एक हफ्ता पहले कैदियों के दो गुटों में हुई लड़ाई के बाद लगातार एहतियात बरती जा रही थी। आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की भनक मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।
पशुपतिनाथ मिश्रा, काराधीक्षक

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें