फोटो गैलरी

Hindi Newsमिस्र में आतंकी हमले में 31 सैनिकों की मौत

मिस्र में आतंकी हमले में 31 सैनिकों की मौत

मिस्र के अशांत उत्तरी सिनाई प्रांत में इस्राइल और गाजा पट्टी की सीमा के पास हुए दो आतंकी हमलों में मिस्र के कम से कम 31 सैनिक मारे गए और 26 घायल हुए हैं। इस हमले के बाद देश में तीन दिन के राष्ट्रीय...

मिस्र में आतंकी हमले में 31 सैनिकों की मौत
एजेंसीSat, 25 Oct 2014 10:12 AM
ऐप पर पढ़ें

मिस्र के अशांत उत्तरी सिनाई प्रांत में इस्राइल और गाजा पट्टी की सीमा के पास हुए दो आतंकी हमलों में मिस्र के कम से कम 31 सैनिक मारे गए और 26 घायल हुए हैं। इस हमले के बाद देश में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है।
   
उत्तरी सिनाई में डॉक्टर्स सिंडिकेट के प्रमुख सलाह सल्लाम ने बताया कि विस्फोटक से लदी हुई एक कार ने उत्तरी सिनाई के शेख ज्म्यूऐद इलाके में सेना की जांच चौकी को निशाना बनाया। हमले में 28 सैनिक मारे गए जबकि 26 अन्य जख्मी हो गए। उन्होंने इसको आतंकी हमला करार दिया।
   
मिस्र के निजी चैनल सीबीसी के मुताबिक, धमाके की आवाज सुनने के बाद मिस्र के अन्य सैनिक अपने साथियों की मदद करने के लिए मौके पर भागे, तभी अज्ञात उग्रवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। विस्फोटकों की तलाश करने के लिए इलाके की घेराबंदी की गई थी इस वजह से एंबुलेस को मौके पर पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ा।
   
मिस्र में वर्ष 2011 में हुई क्रांति के बाद उत्तरी सिनाई उग्रवादियों के कई हिसंक हमलों का गवाह बना है। इस क्रांति में तत्कालीन राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक को सत्ता से बेदखल कर दिया गया था।
   
पिछले साल जुलाई में पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को सत्ता से हटाने के बाद से सिनाई स्थित अंसार बेत अल-मकम्दीस के उग्रवादियों ने पुलिस और सैन्य अधिकारियों पर हमले तेज कर दिए हैं। तब से 500 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने की खबर है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें