फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली में कांग्रेसियों ने मोदी और केजरीवाल का पुतला फूंका

दिल्ली में कांग्रेसियों ने मोदी और केजरीवाल का पुतला फूंका

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्र तथा दिल्ली सरकार की विफलताओं के विरोध में प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका। प्रदेश...

दिल्ली में कांग्रेसियों ने मोदी और केजरीवाल का पुतला फूंका
एजेंसीTue, 26 May 2015 03:14 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्र तथा दिल्ली सरकार की विफलताओं के विरोध में प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन के नेतृत्व में बडी़ संख्या में जंतर-मंतर पर एकत्र हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी और केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाए और प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शन मोदी सरकार के एक साल और केजरीवाल सरकार के सौ दिन के कार्यकाल की विफलताओं को लेकर किया गया है। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि इन दोनों दलों के नेताओं ने वोट के लिए चुनाव से पहले जनता को गुमराह करने वाले वादे किए और अब वादों से पलट गए हैं। माकन के अलावा, पार्टी के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश अग्रवाल, नरेन्द्रनाथ तथा भुजबल मिश्र सहित कई प्रमुख नेता प्रदर्शन में शामिल हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें