फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली में छाए रहेंगे बादल

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

दिल्ली की सुबह आज आसमान में छाए बादलों के साथ हुई और उधर मौसम में आर्द्रता का स्तर 84 प्रतिशत तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, शहर के कुछ हिस्सों में दिन में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़...

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल
एजेंसीWed, 23 Jul 2014 12:30 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली की सुबह आज आसमान में छाए बादलों के साथ हुई और उधर मौसम में आर्द्रता का स्तर 84 प्रतिशत तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, शहर के कुछ हिस्सों में दिन में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

आज का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री उपर यानी 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शहर में पिछले 24 घंटों में आज सुबह साढ़े आठ बजे तक 3.4 मिमी बारिश हो चुकी है। कल का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर यानी 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर यानी 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें