फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली की राजनीति में शीला दीक्षित की वापसी का स्वागत: हर्षवर्धन

दिल्ली की राजनीति में शीला दीक्षित की वापसी का स्वागत: हर्षवर्धन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता डां. हर्षवर्धन ने बुधवार को कहा कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित अगर फिर से सक्रिय राजनीति में लौटती हैं तो वह उनका...

दिल्ली की राजनीति में शीला दीक्षित की वापसी का स्वागत: हर्षवर्धन
एजेंसीWed, 27 Aug 2014 03:56 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता डां. हर्षवर्धन ने बुधवार को कहा कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित अगर फिर से सक्रिय राजनीति में लौटती हैं तो वह उनका स्वागत करेंगे।

डां. हर्षवर्धन ने श्रीमती दीक्षित की वापसी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि हम उनकी वापसी का स्वागत करते हैं। हम तो उनसे पहले भी स्नेह करते थे और अब भी करेंगे। उनकी वापसी से हमें कोई दिक्कत नहीं है।

उल्लेखनीय है कि श्रीमती दीक्षित ने केरल के राज्यपाल के पद से इसी सप्ताह इस्तीफा दिया है और अब उनके फिर से दिल्ली की राजनीति में लौटने की अटकलें लगाई जा रही हैं। वह लगातार 15 वर्ष से दिल्ली की मुख्यमंत्री थीं। पिछले साल के अंत में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को शर्मनाक हार का सामना करना पडा था। पार्टी को केवल आठ सीटें मिली थीं।

भाजपा ने दिल्ली का चुनाव डां. हर्षवर्धन की अगुवाई में लड़ा था लेकिन पार्टी बहुमत हासिल नहीं कर पाई थी और उसे 31 सीटें मिली थी। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाई थी लेकिन यह केवल 49 दिन चली। इस समय दिल्ली विधानसभा निलंबित चल रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें