फोटो गैलरी

Hindi Newsउमस और गर्मी से शुरू हुई दिल्लीवालों की सुबह

उमस और गर्मी से शुरू हुई दिल्लीवालों की सुबह

दिल्ली वालों के लिए आज दिन की शुरूआत गर्मी और उमस से हुई। आज तापमान भी 36 डिग्री सेल्सियस तक बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया...

उमस और गर्मी से शुरू हुई दिल्लीवालों की सुबह
एजेंसीMon, 28 Jul 2014 11:29 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली वालों के लिए आज दिन की शुरूआत गर्मी और उमस से हुई। आज तापमान भी 36 डिग्री सेल्सियस तक बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था।
मौसम विभाग के अधिकारी के पूर्वानुमान के मुताबिक दिन बीतने पर बादल छाए रहने और

कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया, पूरी दिल्ली में बादल घिरे रहने की संभावना है और कुछ इलाकों में बारिश होने का भी अनुमान है। अधिकारी ने बताया कि आर्द्रता का अधिकतम स्तर 74 प्रतिशत और न्यूनतम स्तर 69 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

कल अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें