चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
पीड़िता के परिजनों के निशाने पर दिल्ली पुलिस
बलिया, एजेंसी
First Published:06-01-13 04:07 PM
Last Updated:06-01-13 04:07 PM
दिल्ली गैंगरेप कांड की भेंट चढ़ी पीड़िता के परिजनों ने इस मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा अदालत में दाखिल आरोपपत्र में कथित रूप से हत्या की धारा नहीं जोड़ने पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि अगर पुलिस की ऐसी ही नीयत और हरकतें रहीं तो उनकी बेटी को कभी इंसाफ नहीं मिल पाएगा।
पीड़ित लड़की के भाई ने कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा अदालत में दाखिल आरोपपत्र में हत्या की धारा नहीं जोड़े जाने की खबर अगर सच है तो यह बहुत गलत और आपत्तिजनक है। यह इतने संवेदनशील मामले पर पुलिस की घोर लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस का इस तरह का लापरवाही भरा रवैया रहा तो उनकी दिवंगत बहन तथा परिवार को न्याय नहीं मिल पाएगा।
लड़की के भाई ने कहा कि उनका परिवार दिल्ली पुलिस की कथित चूक के खिलाफ कानून के जानकारों से विचार-विमर्श करके आगे की कार्रवाई करेगा। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अदालत में स्वीकार किया था कि गैंगरेप के बाद हत्या मामले में वह आरोपियों के खिलाफ हत्या के गम्भीर आरोप का जिक्र करना भूल गयी। उसने इसे टाइपिंग की गलती होने का दावा किया था।
लड़की के भाई ने अपनी बहन के मित्र के उस बयान को सही करार दिया है जिसमें कहा गया है कि दरिंदगी की शिकार हुई उस लड़की ने बलात्कारियों को जलाकर मार डालने की बात कही थी। उन्होंने मीडिया से अपील की कि वह उनकी निजता के अधिकार का सम्मान करें।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
