फोटो गैलरी

Hindi News17 प्रत्याशियों के साथ मोदी करेंगे शक्ति प्रदर्शन

17 प्रत्याशियों के साथ मोदी करेंगे शक्ति प्रदर्शन

15 वर्षों से सत्ता के लिए संघर्ष कर रही भाजपा को अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आस है। दिल्ली में एक रैली करने के बाद अब प्रधानमंत्री एक के बाद एक चार रैलियां करेंगे। इसकी शुरुआत शनिवार को पूर्वी...

17 प्रत्याशियों के साथ मोदी करेंगे शक्ति प्रदर्शन
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 31 Jan 2015 11:28 AM
ऐप पर पढ़ें

15 वर्षों से सत्ता के लिए संघर्ष कर रही भाजपा को अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आस है। दिल्ली में एक रैली करने के बाद अब प्रधानमंत्री एक के बाद एक चार रैलियां करेंगे। इसकी शुरुआत शनिवार को पूर्वी दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड से होगी। इस मैदान में पूर्वी दिल्ली की 17 विधानसभाओं के प्रत्याशी मैदान में होंगे और उनका शक्ति प्रदर्शन तय करेगा कि इस बार पूर्वी दिल्ली में किस प्रकार समर्थन जनता से मिल रहा है।

इस मैदान में आने वाले लोगो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे रूबरू हो सके, इसके लिए पूरे मंच के बराबर ही एक बड़ी एलईडी स्क्रीन मैदान में लगाई है। यह करीब 72 फुट लंबी है। इतना ही बड़ा मंच भी खासतौर पर प्रधानमंत्री के लिए सजाया गया है।

बताया जा रहा है कि सुरक्षा के लिहाज से पूरे मैदान में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी की गई है। यहां आने वाले लोगों के लिए करीब 15-20 हजार कुर्सियां लगाई जा रही है। बताया जा रहा है कि मैदान में करीब 3 बजे के आसपास प्रधानमंत्री पहुंचेंगे और पार्टी यहां करीब 30 हजार लोगों के जुटने की संभावना जता रही है। मंच ठीक सामने विशेष तौर पर वीआईआई और पार्टी के बड़े नेताओं के लिए चैम्बर बनाया गया है।

संगठन मंत्री विजय शर्मा जानकार बताते हैं कि सीबीडी ग्राउंड रामलीला मैदान से बड़ा मैदान हैं। बताया जा रहा है कि शुरुआत में यहां पर प्रधानमंत्री के लिए हेलीपैड बनाए जाने पर विचार किया जा रहा था लेकिन बाद में इसके लिए पार्टी ने इंकार कर दिया। मैदान तक अधिक से अधिक लोगों को पहुंचाया जा सके। इसके लिए सोशल मीडिया की मदद ली जा रही है। इससे पूर्व रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री की रैली में कम भीड़ होने पर पार्टी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। इसलिए अब पार्टी के नेता फूंक फूंक कर कदम रख रही है।

पार्टी प्रभारी प्रभात झा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, संगठन महामंत्री विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय देर रात तक मैदान में तैयारियों का जायजा लेते नजर आए।

युद्धस्तर पर चलेगा अभियान
भाजपा अब युद्धस्तर पर चुनाव अभियान शुरू करने जा रही है। पहले ही काम कर रहे नेताओं के साथ 120 सांसदों को भी मैदान में उतारा जा रहा है और पांच फरवरी तक 250 रैलियों के जरिए धुंआधार अभियान चलाया जाएगा। पार्टी ने दिल्ली की जनता को चुनाव घोषणा पत्र के बजाए दृष्टि दस्तावेज (विजन डाक्यूमेंट) जारी करने का फैसला किया है। इसमें दिल्ली की जनता के लिए विकास और कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व किरण बेदी की सोच को सामने रखा जाएगा। 

सुशील मोदी व राधामोहन सिंह करेंगे संयुक्त प्रचार
दिल्ली के चुनाव अभियान में बिहार के एक दर्जन प्रमुख नेताओं को भी लगाया गया है। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह एक व दो फरवरी को संयुक्त प्रचार करेंगे। दोनों नेताओं की एक फरवरी को किराड़ी, शाहाबाद डेरी, बादली और दो फरवरी को बुराड़ी, घोंडा व करावल नगर में सभाएं होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें