फोटो गैलरी

Hindi Newsआप की आंधी में सब साफ, केजरीवाल 14 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

आप की आंधी में सब साफ, केजरीवाल 14 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘आप’ ने 70 में से 67 सीटें जीतकर अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की है। मंगलवार को घोषित हुए नतीजों में ‘आप’ की ऐसी आंधी चली कि भाजपा सबसे बड़ी हार के साथ...

आप की आंधी में सब साफ, केजरीवाल 14 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 11 Feb 2015 09:13 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘आप’ ने 70 में से 67 सीटें जीतकर अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की है। मंगलवार को घोषित हुए नतीजों में ‘आप’ की ऐसी आंधी चली कि भाजपा सबसे बड़ी हार के साथ महज तीन सीटों पर सिमट गई। वहीं कांग्रेस और अन्य का सूपड़ा साफ हो गया। ‘आप’ को मिले इस प्रचंड बहुमत के बाद यह तय हो गया है कि अरविंद केजरीवाल ही दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

बेदी को ‘आप’ के बग्गा ने हराया: भाजपा की सीएम उम्मीदवार किरण बेदी कृष्णानगर सीट पर ‘आप’ के एसके बग्गा से 2,277 वोट से हार गईं। कृष्णानगर भाजपा की पक्की सीट मानी जाती थी। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन यहां से पांच बार विधायक रह चुके हैं। पश्चिम दिल्ली सीट से पांच बार विधायक रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश मुखी भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। वहीं चुनाव से पहले कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुईं कृष्णा तीरथ भी हार गईं।

माकन, लवली का इस्तीफा: कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की शर्मनाक पराजय की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली ने भी इस्तीफा दे दिया है।

‘मोदी लहर धीमी नहीं पड़ी’: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि दिल्ली के चुनाव नतीजों में हार का भाजपा विश्लेषण करेगी। उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि मोदी लहर धीमी नहीं पड़ी है । कोई भी लहर 10-15 दिनों में खत्म नहीं हो सकती। भाजपा की हार के लिए मैं किसी को जिम्मेदार नहीं मानता। हमने कई विधानसभा चुनाव जीते हैं।’ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की बेटी की शादी में रवाना होने से पहले अहमदाबाद हवाई अड्डे पर गोयल ने ये बातें कहीं।

सबसे अहम बातें
- केजरीवाल नई दिल्ली सीट पर 31,583 वोट से जीते
- किरण बेदी कृष्णानगर सीट पर 2,277 वोट से हार गईं
- अजय माकन की सदर बाजार सीट से जमानत जब्त हुई
- कांग्रेस और अन्य का सूपड़ा साफ, एक भी सीट नहीं आई
- हारून यूसुफ, किरण वालिया व शर्मिष्ठा की जमानत जब्त

चुनाव नतीजे
‘आप’ : 67 (+39)
भाजपा+ : 03 (-29)
कांग्रेस : 0 (-8)
अन्य : 0 (-3)

किसका कितना वोट शेयर
‘आप’ : 54.3%
2013 विधानसभा चुनाव : 29.49%
2014 लोकसभा चुनाव : 33%
भाजपा : 32.2%
2013 विधानसभा चुनाव : 33.03%
2014 लोकसभा चुनाव : 47%
कांग्रेस : 9.7%
2013 विधानसभा चुनाव : 24.55%
2014 लोकसभा चुनाव : 15%

ये रिकॉर्ड बने
95% से ज्यादा सीटें दिल्ली में जीतने वाली पहली पार्टी बनी ‘आप’। इससे पहले 1998 में कांग्रेस ने 70 में से 52 सीटें जीतकर शीला दीक्षित के नेतृत्व में सरकार बनाई थी
54.3% वोट दिल्ली में हासिल करने वाली भी पहली पार्टी बन गई है ‘आप’। इससे पहले 1998 में कांग्रेस को 47.76% वोट मिले थे
41 लगातार जीत का रिकॉर्ड बनाने वाली नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी का विजय रथ रोक दिया
14 महीने में भाजपा की पहली हार, इससे पहले हुए सभी विधानसभा चुनावों में पार्टी या तो जीती या
67 सीटें जीतकर ‘आप’ सर्वाधिक सीटें जीतने वाली देश में दूसरी पार्टी बनी। इससे पहले सिक्किम संग्राम परिषद सभी 32 में से 32 सीटें जीतने का रिकॉर्ड बना चुकी है
243 सीटों में 206 सीटें बिहार में जीतकर जदयू-भाजपा गठबंधन ने 2010 में इतिहास बनाया था

सबसे बड़ी जीत
महिंदर यादव (‘आप’) : 77,665 वोट से विकासपुरी सीट पर संजय सिंह (भाजपा) को हराया

सबसे छोटी जीत
कैलाश गहलोत (‘आप’) : 1,555 वोट से नजफगढ़ सीट पर इनेलो के भरत सिंह को हराया

दिग्गज हारे
किरण वालिया (कांग्रेस)- नई दिल्ली
हारून युसूफ (कांग्रेस) -बल्लीमारन
जगदीश मुखी (भाजपा) -जनकपुरी

दिग्गज जीते
मनीष सिसौदिया (आप)-पटपड़गंज
विजेंदर गुप्ता (भाजपा)- रोहिणी
सोमनाथ भारती (आप) -मालवीय नगर

‘आप’ की जीत के 5 बड़े कारण
1. ईमानदार छवि और सकारात्मक प्रचार
2. 49 दिन की सरकार में किए गए काम
3. बिजली-पानी सस्ता करने का वादा
4. इस्तीफा देने पर जनता से माफी मांगी
5. सोशल मीडिया और युवाओं का साथ

भाजपा की हार के 5 बड़े कारण
1. स्थानीय नेताओं की अनदेखी करना
2. अंतिम समय बेदी को चेहरा बनाना
3. केजरीवाल पर व्यक्तिगत हमले
4. भाजपा नेताओं के बेतुके बयान
5. चुनाव करवाने में ज्यादा देरी करना

नतीजों के मायने
‘आप’ : केजरीवाल का राष्ट्रीय स्तर पर कद बढ़ा
भाजपा : बिहार-बंगाल के चुनाव में चुनौती बढ़ी
कांग्रेस : शीर्ष नेतृत्व और अस्तित्व पर संकट

तब 14 को इस्तीफा, अब 14 को शपथ
‘आप’ नेता आशुतोष ने बताया कि अरविंद केजरीवाल 14 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे। केजरीवाल ने पिछले साल 14 फरवरी को ही सीएम पद से इस्तीफा दिया था।

मैं दिल्ली की जनता को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। दिल्ली की जनता ने कमाल कर दिया। समर्थकों से अपील है कि दोस्तों! जरा भी अहंकार मत करना। अहंकार की वजह से ही आज भाजपा और कांग्रेस यह हाल हुआ है। अगर हमने भी अहंकार किया तो जनता पांच साल बाद हमारा भी यही हाल करेगी।
- अरविंद केजरीवाल

यह मेरी नहीं, भाजपा की हार है। हार के लिए पार्टी को आत्ममंथन करना चाहिए। कृष्णानगर में काम नहीं हुआ था, जबकि यह सीट लंबे समय से भाजपा के पास ही रही है। भाजपा ने मुझे मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनाने के पैसे नहीं लिए, यह अपने आप में ऐतिहासिक है।
- किरण बेदी

यह चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़ा गया था। यह 2013 के जनादेश का ही विस्तार है और किसी अन्य पार्टी को ठुकराए जाने की अपेक्षा आम आदमी पार्टी के प्रति समर्थन ज्यादा है। हम जनता के फैसले का सम्मान करते हैं और खुद को फिर से खड़ा करेंगे।
- अजय माकन

मैं केजरीवाल को बधाई देता हूं। ये चुनाव परिणाम इसलिए आए हैं क्योंकि आठ महीने पहले केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद  केवल उद्योगपतियों के लिए अच्छे दिन आए हैं।
- अन्ना हजारे

मोदी ने केजरीवाल को बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्रंवद केजरीवाल को फोन करके जीत की बधाई दी। साथ ही मोदी ने कहा, दिल्ली के विकास में केंद्र सरकार की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा।

सबसे युवा विधानसभा
28 विधायक 40 या उससे कम उम्र के, ये सभी ‘आप’ के
05 विधायक छठवीं बार चुनाव में जीत दर्ज करने से चूके
47 विधायक पहली बार दिल्ली विधानसभा में पहुंचेंगे

एग्जिट पोल धराशायी
मतदान के ठीक बाद आने वाले एग्जिट पोल में ‘आप’ को सबसे ज्यादा 53 और सबसे कम 31 सीटें मिलने का अनुमान जताया था। जबकि भाजपा को सर्वाधिक 35 और न्यूनतम 17 सीटें मिलने के आसार जताए गए थे।

पढ़िए दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में मतगणना की पल-पल की खबर

शाम 7:32 बजे अरविंद ने दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात की। 

शाम 7:30 बजे देर शाम तक आप पार्टी कार्यलय में चाय पानी का दौर चला।

शाम 6:31 बजे आज शाम दिल्ली के कांस्टीट्यूशनल क्लब में अरविंद केजरीवाल को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। 

शाम 5:47 बजे दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने इस्तीफे की पेशकश की।

शाम 5:30 बजे पीएम के साथ मुलाकात में दिल्ली के पूर्ण राज्य के दर्जे का मामला उठा सकते हैं अरविंद केजरीवाल

शाम 4:51बजे अरविंद केजरीवाल जीत का सर्टिफिकेट लेने के लिए घर से निकले।

शाम 4:50 बजे दिल्ली पुलिस की बैठक शुरु।

शाम 4:45 बजे अम्बेडकर नगर से आप पार्टी के उम्मीदवार अजय दत्त 42460 वोटों की बड़े अंतर से जीत गए हैं।

शाम 4:42 बजे अरविंद केजरीवाल की जीत पर बाबा रामदेव ने बधाई देते हुए कहा कि यह उनकी महाजीत है। जिस मूल्य आधारित राजनीति का उन्होंने संकल्प लिया है, उस पर वह खरे उतरेंगे।

शाम 4:40 बजे बाबरपुर से आप पार्टी के प्रत्याशी गोपाल राय 35488 वोटों के भारी अंतर से जीत गए हैं।

शाम 4:30 बजे ममता ने कहा कि  'आप' की कामयाबी सियासत की नई इबारत लिखेगा

शाम 4:25 बजे बदरपुर से आप पार्टी के प्रत्याशी नारायण दत्त शर्मा 47583 वोटों के अंतर से जीत गए हैं।

शाम 4:15 बजे बादली से आप पार्टी के प्रत्याशी अजेश यादव 35376 वोटों के अंतर से जीत गए हैं।

शाम  4:10 बजे बल्लीमारान से इमरान हुसैन 33877 वोटों के अंतर से जीत गए हैं।

शाम 4:00 बजे आदर्श नगर से पवन कुमार शर्मा 20741 वोटों के अंतर से जीत गए हैं।
दोपहर 3:38 बजे उद्धव ठाकरे ने फोन कर दी केजरीवाल को बधाई। कहा यह मोदी हार है, बेदी की नहीं

दोपहर 3:37 बजे यूपी सीएम अखिलेश ने कहा दिल्ली में आप ने शुरू की भाजपा की हार, यूपी में एसपी करेगी भाजपा का खातमा।

दोपहर 3:20 बजे शाम 5 बजे होगी आम आदमी पार्टी की बैठक।

दोपहर 2:08 बजे रोहताश नगर से आप की सरिता सिंह ने भाजपा के जितेन्द्र महाजन को 7874 मतों से हराया। आप ने भाजपा से यह सीट छीनी। photo17

दोपहर 2:08 बजे तिमारपुर से आप के पंकज पुष्कर ने भाजपा की रजनी अब्बी को 20647 वोटों से हराया। आप ने यह सीट बरकार रखी।

दोपहर 2:05 बजे घौंडा से आप के श्री दत्त शर्मा ने भाजपा के साहब सिंह चौहान को 8093 मतों से हराया।

दोपहर 2 बजे बल्लीमरान से आपके इमरान हुसैन ने भाजपा के श्याम लाल मोरवाल को 33877 वोटों से हराया।

दोपहर 1:59 बजे मोतीनगर से आपके शिवचरण गोयल ने भाजपा के सुभाष सचदेवा को 15221 मतों से हराया। आप ने भाजपा से सीट छीनी। photo16

दोपहर 1:59 बजे राजेन्द्र नगर से आप के बिजेन्द्र गर्ग विजय ने भाजपा के आर.पी. सिंह को 20051 मतों से पराजित किया। आप ने भाजपा से सीट छीनी।

दोपहर 1:59 बजे पटेल नगर से आप के हजारी लाल चौहान ने भाजपा की कृष्णा तीरथ को 34638 मतों से हराया। आप ने यह सीट बरकरार रखी।

दोपहर 1:59 बजे महरौली से आप के नरेश यादव ने भाजपा की सरिता चौधरी को 16951 मतों से हराया। आप ने भाजपा से सीट छीनी।

दोपहर 1:59 बजे हरीनगर से आप के जगदीप सिंह ने भाजपा के अवतार सिंह हित को 26496 मतों से हराया। आप ने यह सीट बरकरार रखी।

दोपहर 1:58 बजे द्वारका से आप के आदर्श शास्त्री ने भाजपा के प्रद्युम्न राजपूत को 39366 मतों से हराया। आप ने भाजपा से सीट छीनी। photo15

दोपहर 1:58 बजे दिल्ली कैंट से आप के सुरेन्द्र सिंह ने भाजपा के करण सिंह तंवर को 11198 मतों से हराया। आप ने यह सीट बरकरार रखी।

दोपहर 1:58 बजे बाबरपुर से आप के गोपाल राय ने भाजपा के नरेश गौड़ा को 35488 वोटों से हराया। आप ने भाजपा से यह सीट छीनी।

दोपहर 1:58 बजे नई दिल्ली से आप के अरविंद केजरीवाल ने भाजपा की नुपुर शर्मा को 31583 मतो से हराया। आप ने सीट बरकरार रखी।

दोपहर 1:58 बजे संगम विहार से दिनेश मोहनिया ने भाजपा के शिवचरण लाल गुप्ता को 43988 मतों से पराजित किया। आप ने यह सीट बरकरार रखी।

दोपहर 1:58 बजे तिलक नगर से आप के जरनैल सिंह ने भाजपा के राजीव बब्बर को 19890 मतों से हराया। आप ने यह सीट बरकरार रखी।

दोपहर 1:57 बजे जंगपुरा से आप के प्रवीन कुमार ने भाजपा के महिन्दर सिंह धीर को 20450 मतों से हराया। आप ने सीट बरकरार रखी।

दोपहर 1:57 बजे करावल नगर से आप के कपिल मिश्रा ने भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट को 44431 मतों से हराया। आप ने भाजपा से यह सीट छीनी। photo14

दोपहर 1:23 बजे कालकाजी से आप के अवतार सिंह कालकाजी ने भाजपा के हरमीत सिंह कालका को 19769 मतों से हराया। आप ने यह सीट भाजपा से छीनी।

दोपहर 1:20 बजे जनकपुरी से आप के राजेश ऋषी ने भाजपा के जगदीश मुखी को 25580 मतों से हराया। आप ने भाजपा से सीट छीनी।

दोपहर 1:20 बजे अन्ना ने केजरीवाल को बधाई दी। कहा मोदी की विश्वसनीयता कम हुई है।

दोपहर 1:19 बजे गोकुलपुर से आप के फतह सिंह ने भाजपा के रणजीत सिंह को 31968 मतों से हराया। आप ने यह सीट भाजपा से छीनी।

दोपहर 1:14 बजे सीलमपुर से आप के मोहम्मद इशरक ने भाजपा के संजय जैन को 27887 मतों से हराया। आप ने कांग्रेस से सीट छीनी।

दोपहर 1:12 बजे सदर बाजार से आप के सोमदत्त ने भाजपा के प्रवीण कुमार जैन को 34315 मतों से हराया। आप ने यह सीट बरकरार रखी।

दोपहर 1:08 बजे रिठाला से आप के महेन्द्र गोयल ने भाजपा के कुलवंत राणा को 2925। मतों से हराया। आप ने भाजपा से सीट छीनी।केजरीवाल दिखावा न करें।

दोपहर 1:04 बजे मुस्तफाबाद से भाजपा के जगदीश प्रधान ने कांग्रेस के हसन अहमद को 6031 मतों से हराया। भाजपा ने कांग्रेस से यह सीट छीनी। photo13

किरण बेदी ने कहा, मुझे उम्मीदवार बनाने के लिए धन्यवाद। इज्जत देने के लिए धन्यवाद। जिसने वोट दिया और जिसने नहीं दिया सबका शुक्रीया। अरविंद को मुबारकबाद देती हूं। अरविंद की 5 साल की महनत का फल।

दोपहर 12:48 बजे भाजपा के उम्मीदवार विश्वास नगर से ओम प्रकाश शर्मा, रोहिणि से विजेन्द्र गुप्ता और मुस्तफाबाद से जगदीश  प्रधान अपने निकट प्रतिद्वंदी से आगे चल रहे हैं। photo8

दोपहर 12:45 बजे कृष्णा नगर से भाजपा उम्मीदवार किरण बेदी हारीं। 2476 वोटों से हारीं।

दोपहर 12:41 बजे 14 फरवरी को शपथ ग्रहण होगा। अरविंद केजरीवाल लेंगे सीएम पद की शपथ

दोपहर 12:32 बजे शाम को हागी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक।

दोपहर 12:27 बजे कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से आप के अवतार सिंह जीते। photo7

दोपहर 12:25 बजे नीतीश कुमार ने कहा, दिल्ली से देश को संदेश गया। अब हवाबाजी से काम नहीं चलेगा।

दोपहर 12:25 बजे नीतीश ने केजरीवाल को बधाई दी।

सुबह 11:55 बजे राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को दी बधाई

सुबह 11:49 बजे दिल्ली में गरीबों-अमीरों की सरकार, ऐसी दिल्ली बनाएंगे जिस पर अमीर-गरीब दोनों गर्व करें : केजरीवाल

सुबह 11:47 बजे जरा सा भी अहंकार मत करना, अहंकार से भाजपा-कांग्रेस की हार हुई : केजरीवाल photo6

सुबह 11:47 बजे ऐतिहासिक जीत पर केजरीवाल ने महनत का श्रेय पत्नी को दिया। photo18 photo19

सुबह 11:46 बजे जीत से डर भी लग रहा है: केजरीवाल

सुबह 11:46 बजे केजरीवाल ने जनता को जीत की बधाई दी और कहा दिल्लीवालों ने कमाल कर दिया।

सुबह 11:46 बजे जीत के बाद बोले केजरीवाल, यह जनता की जीत है

सुबह 11:39 बजे  थोड़ी देर में जनता को संबोधित करेंगे केजरीवाल

सुबह 11:34 बजे 14 या 15 फरवरी को शपथ ग्रहण होगा photo9

सुबह 11.07 बजे तक
कृष्णा नगर से भाजपा उम्मीदवार किरण बेदी 866 वोटों से आगे।
शकूरबस्ती से आप को मिले 34259 वोट और भाजपा को 33292
त्रिनगर से आप उम्मीदवार जितेन्द्र को मिले 29379 वोट और भाजपा के नंद किशोर गर्ग को मिले 21373 वोट

सुबह 11 बजे किरण बेदी ने दी केजरीवाल को बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, केजरीवाल को पूरे नम्बर मिले।

सुबह 10.47 बजे तक

कृष्णा नगर से भाजपा उम्मीदवार किरण बेदी पीछे। पांचवें राउंड में आप उम्मीदवार को 18839, भाजपा को 17457
लक्ष्मीनगर से आप उम्मीदवार नितिन त्यागी आगे। आप 10648, भाजपा 9276, कांग्रेस 4350

सुबह 10.40 बजे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। photo10

सुबह 10.32 बजे दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि हम दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त करते हैं। दिल्ली के लोगों के मूड को समझते हुए हमसे कहीं न कहीं भूल जरुर हुई होगी। हार की जिम्मेदारी पार्टी नेतृत्व की सामूहिक होगी। हार के कारणों का हम मूल्यांकन करेंगे।

सुबह 10:25 बजे
भाजपा नेता और अभिनेता मनोज तिवारी ने कहा जो कारण होंगे उन पर विचार किया जाएगा

सुबह 10:24 बजे मोदी ने कहा, आप के जरिये दिल्ली का भला चाहता हूं।

सुबह 10:23 बजे अन्ना हज़ारे ने अरविंद केजरीवाल को शुभकामनाएं दीं और कहा आनदोलन को भूलना नहीं अरविंद। यह दिल्ली की जनता की जीत है। photo11

सुबह 10:21 बजे मोदी ने अरविंद केजरीवाल को फोन कर बधाई दी।

सुबह 10:19 बजे सीरीफोर्ट के बाहर आम आदमी पार्टी का जश्न

सुबह 10.18 बजे तक

रोहिणी में चौथे राउंड में आप उम्मीदवार 4100 वोटों से आगे
सुल्तानपुर मज़ार से तीसरे राउंड में आप उम्मीदवार 5000 वोटों से आगे
मुण्डका से तीसरे राउंड में आप उम्मीदवार 2800 से आगे
तुगलकाबाद से आप उम्मीदवार आगे
पूरी दिल्ली में अभी तक 7146 वोट नोटा को मिले photo12

सुबह 10.17 बजे तक
उत्तर पूर्वी जिले की 8 में 7 सीटों पर आप आगे
तिमारपुर से आप उम्मीदवार पंकज पुष्कर 6000 वोटों से आगे
सुबह 10:15 बजे तीसरे राउंड में भी किरण बेदी पीछे हैं
सुबह 10:10 बजे रुझानों में दिल्ली से कांग्रेस के सभी दिग्गज पीछे- अजय माकन, हारून युसुफ, डॉ. अशोक वालिया, किरण वालिया, शाएब इकबाल पीछे
सुबह 10:08 बजे आप के नेता कुमार विश्वास का नारा, "दुनिया देख रही है दम, दिल्ली जीत रहे हैं हम"
सुबह 10:06 बजे किरण बेदी एक हजार वोट से पीछे चल रही हैं
सुबह 10:05 बजे आप के प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा, 49 दिनों के काम पर वोट मिले
सुबह 10:10 बजे 14 महीने में भाजपा की पहली बड़ी हार
सुबह 10:04 बजे सीरीफोर्ट के बाहर आम आदमी पार्टी का जश्न। photo4

सुबह 9:55 बजे 14 महीनों में भाजपा की पहली बड़ी हार

सुबह 9:51 बजे तीसरे राउंड में भी किरण बेदी पीछे हैं। कृष्णा नगर सीट  से पीछे।

सुबह 9:39 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, प्रियंका गांधी को पार्टी कमान देने की मांग।

सुबह 9:36 बजे
  रुझानों में दिल्ली से कांग्रेस के सभी दिग्गज पीछे- अजय माकन, हारून युसुफ, डॉ. अशोक वालिया, किरण वालिया, शाएब इकबाल पीछे

सुबह 9:29 बजे आप के नेता कुमार विश्वास का नारा, "दुनिया देख रही है दम, दिल्ली जीत रहे हैं हम"

सुबह 9:25 बजे आप के प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा, 49 दिनों के काम पर वोट मिले

सुबह 9:24 बजे किरण बेदी एक हजार वोट से पीछे चल रही हैं

सुबह 9:23 बजे दक्षिणी दिल्ली में भाजपा सिर्फ कालकाजी से आगे

सुबह 9:18 बजे नरेला से आप के शरद कुमार आगे।

सुबह 9:17 बजे आप के प्रवक्ता योगेंद्र यादव ने कहा, सड़क पर जो दिखा वो सच साबित हुआ। रुझानों में आप भारी रुझानों की ओर। जो रथ चल रहा था वह रथ रुक गया है।

सुबह 9:15 बजे अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनना तय

सुबह 9:11 बजे कृष्णा नगर से किरण बेदी पीछे।

सुबह 9:10 बजे अगर यही रुझान रहा तो  आम आदमी पार्टी को 50 सीटों मिल सकती हैं।

सुबह 9:08 बजे रुझानों में आम आदमी पार्टी बहुमत के पार

सुबह 9 बजे  गिनती के पहले घंटे में आम आदमी पार्टी को भारी बढ़त। आप-29, भाजपा-13, कांग्रेस-2 और अन्य-1

सुबह 8:59 बजे चांदनी चौक से आप की अलका लांबा आगे

सुबह 8:58 बजे पिछली बार के आकड़े तक पहुंची आम आदमी पार्टी

सुबह 8:57 बजे तिलक नगर से आप के जनरैल सिंह आगे

सुबह 8:56 बजे सदर से आप के सोमदत्त को 4762, कांग्रेस के अजय माकन को 1316, भाजपा के पी.के जैन

सुबह 8:56 बजे सीलमपुर से कांग्रेस के मतीन अहमद पीछे, आप आगे

सुबह 8:55 बजे मालवीय नगर से सोमनाथ भार्ती पीछे, भाजपा आगे

सुबह 8:54 बजे आप-26, भाजपा-11, कांग्रेस-3 और अन्य-2

सुबह 8:52 बजे नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल आगे चल रहे हैं

सुबह 8:51 बजे द्वारका से आप के  आदर्श शास्त्री आगे

सुबह 8:50 बजे आम आदमी पार्टी 25 सीटों पर आगे

सुबह 8:49 बजे पटेल नगर से भाजपा की कृष्णा तीरथ आगे

सुबह 8:48 बजे  करावल नगर से आप के कपिल मिश्रा आगे

सुबह 8:48 बजे बल्लीमरान से भाजपा के श्यामलाल आगे, कांग्रेस के हारून युसुफ पीछे

सुबह 8:47 बजे बाबरपुर से आप के गोपाल राय आगे

सुबह 8:45 बजे आम आदमी पार्टी के ऑफिस के बाहर जश्न का माहौल।

सुबह 8:45 बजे उत्तम नगर से आप के नरेश बालयान आगे।

सुबह 8:43 बजे सदर बजार से आप के सोमदत्त आगे, कांग्रेस के अजय माकन पीछे।

सुबह 8:41 बजे आर.के. पुरम से आप की प्रमिला टोकस आगे।

सुबह 8:40 बजे तुगलकाबाद से आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।

सुबह 8:40 बजे राजौरी गार्डन से आप के जरनेल सिंह आगे

सुबह 8:39 बजे मटिया महल से कांग्रेस आगे

सुबह 8:38 बजे आर.के. पुरम से भाजपा आगे

सुबह 8:37 बजे मादीपुर से आप के गिरीष सोनी आगे चल रहे हैं।

सुबह 8:33 बजे विनोद कुमार बिन्नी पटपड़गंज से पीछे

सुबह 8:30 बजे ग्रेटर कैलाश से बीएसपी आगे

सुबह 8:27 बजे ओखला से कांग्रेस आगे

सुबह 8.22 बजे आप मंगोलपुरी, ग्रेटर कैलाश, मालवीय नगर, पटपड़गंज, जंगपुरा,कस्तूबरा नगर, महरौली,दिल्ली कैंट से आगे

सुबह 8:20 बजे लक्ष्मी नगर से डॉ. ए.के वालिया आगे

सुबह 8:19 बजे भाजपा रिठाला, सीमापुरी, रोहिणी, जनकपुरी और कृष्णा नगर से आगे

सुबह 8:18 बजे कृष्णा नगर से किरण बेदी आगे

सुबह 8:17 बजे पटपड़गंज से मनीष सिसोदिया आगे।

सुबह 8:16 बजे मालवीय नगर से आप के सोमनाथ भारती आगे

सुबह 8:15 बजे भाजपा के जगदीश मुखी जनकपुरी में आगे

सुबह 8:14 बजे मंगोलपुरी से आप आगे। आप की राखी बिड़लान आगे।

सुबह 8:13 बजे आप के प्रवक्ता पृथ्वी रेड्डी ने कहा, हमें समाज के सभी वर्गों का वोट मिला है। सभी समूह का वोट मिला है। हमने एक नई राजनीति की शुरुआत की है।

सुबह 8:12 बजे भाजपा के सम्बित पात्रा ने कहा, दिन की शुरुआत शुभ है। अगर कुछ गलत होता है तो हम मंथन करेंगे।

सुबह 8.09 बजे रोहिणी से भाजपा के विजेन्द्र गुप्ता आगे।

सुबह 8:08 बजे पहला रुझान रोहिणी से, भाजपा आगे। पिछली बार आप ने यह सीट जीती थी।

सुबह 7:58 बजे अरविन्द केजरीवाल अपने घर से निकले

सुबह 7:54 बजे द्वारका सेक्टर 3 मतगणना केन्द्र पर चुनाव आयोग के अफसर पहुंचे। photo3

सुबह 7:51 बजे एचएच ब्रह्मा- मैं अपने व्यक्तिगत अनुभव से कह सकता हूं कि हमारे ईवीएम मशीन पूरी तरह सुरक्षित हैं। इसके साथ छेडछाड करना मुश्किल है।

सुबह 7:48 बजे मुख्य चुनाव आयुक्त एचएस ब्रह्मा- आज हम सबके लिए अहम दिन है। हम उम्मीद करते हैं कि 12 बजे तक रिजल्ट आ जाएगा। हम मतदाताओं के शुक्रगुजार हैं।

सुबह 7:47 बजे द्वारका सेक्टर-3 का मतगणना केंद्र। यहां से राजौरी गार्डन, तिलक नगर, जनकपुरी और मंगोलपुरी जैसी सीटों के परिणान आने हैं। photo2

सुबह 7:46 बजे दक्षिण दिल्ली के मतगणना केंद्र सिरी फोर्ट में 8 सीटों की मतगणना होगी। दिवली, अम्बेडकर नगर, कालकाजी, महरोली, छत्तरपुर, संगम विहार और बदरपुर। photo1

भाजपा ने एक्जिट पोल को खारिज करते हुए विश्वास प्रकट किया है कि उसे दिल्ली में 16 वर्षों के अंतराल के बाद सत्ता मिलेगी। पार्टी ने कहा कि उसे 34-38 सीटें मिलेंगी।

बीते शनिवार को हुए मतदान में रिकॉर्ड 67.14 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। कुल 673 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। मतदान कुल 12,177 मतदान केंद्रों पर संपन्न हुआ। इनमें से 714 मतदान केंद्रों को संवेदनशील और 191 को अतिसंवेदनशील के तौर पर चिन्हित किया गया था।

दिल्ली में भाजपा बीते 16 वर्षों से सत्ता से बाहर है। उसने चुनाव से ऐन पहले टीम अन्ना की सदस्य रहीं किरण बेदी को पार्टी में शामिल किया और मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाकर एक बड़ा दॉव खेला। कहा जा रहा है कि इस फैसले से पार्टी नेताओं के बीच मतभेद पैदा हुआ।

भाजपा की पूरी रणनीति यह रही कि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाले आप के प्रचार अभियान का प्रभावी जवाब दिया जाए। उसकी पूरी कोशिश रही कि पिछले साल मई में लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिली जीत और उसके बाद कई राज्यों में जीत के सिलसिले को दिल्ली में कायम रखा जाए।

एक्जिट पोल की मानें तो दिल्ली में पहले ही तीसरे स्थान पर पहुंच चुकी कांग्रेस की स्थिति और खराब होने वाली है। उसे अधिकतम पांच सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। शहर में लगातार 15 वर्षों तक शासन करने वाली कांग्रेस दिसंबर, 2013 के विधानसभा चुनाव में महज आठ सीटों पर सिमट गई थी।

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 18 उम्मीदवार हैं, जबकि अंबेडकरनगर में सबसे कम चार उम्मीदवार हैं। इस चुनाव में कुल 63 महिला उम्मीदवार हैं, जबकि 2013 के चुनाव में 71 महिला उम्मीदवार थीं। मान्यताप्राप्त राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों के 296 उम्मीदवार च़ुनावी मैदान में हैं तो पंजीकृत पार्टियों के 183 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस चुनाव में कुल 194 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें