फोटो गैलरी

Hindi Newsगंगनहर पानी को लेकर पुलिस व किसानों में झड़प

गंगनहर पानी को लेकर पुलिस व किसानों में झड़प

किसानों ने मुरादनगर गंगनहर रेगुलेटर पर कब्जा कर लिया है और वहां अपना झंडा फहराया। सुबह 11 बजे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, रबर बुलेट दागी और आंसू गैस छोड़ी। आईजी पुलिस भी वहां पहुंचे लेकिन...

गंगनहर पानी को लेकर पुलिस व किसानों में झड़प
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 18 Sep 2014 09:24 PM
ऐप पर पढ़ें

किसानों ने मुरादनगर गंगनहर रेगुलेटर पर कब्जा कर लिया है और वहां अपना झंडा फहराया। सुबह 11 बजे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, रबर बुलेट दागी और आंसू गैस छोड़ी। आईजी पुलिस भी वहां पहुंचे लेकिन किसानों की भीड़ और गुस्से के आगे वह नहीं टिक सके।

झड़प में सैंकड़ों किसान घायल हो गए। एनएच 58 पर दिनभर जाम की स्थिति है। हजारों किसानों ने गंगनहर पर घेरा डाल रखा है।

इससे पहले दिल्ली में 12 तुगलक रोड स्थित कोठी को चौधरी चरण सिह संग्रहालय बनाने की मांग को लेकर मेरठ सहित वेस्ट यूपी के सैकड़ों किसानों ने गंगनहर के लिए कूच किया। मुरादनगर में पुलिस और किसानों के बीच टकराव भी हुआ। किसान दिल्ली का पानी बंद करने की जिद पर अड़े हुए हैं। किसानों ने मुरादनगर रेगुलेटर पर कब्जा किया। सुबह 11 बजे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और रबड़ बुलैट और आसू गैस दागी। आई जी पुलिस भी मौके पर पहुंचे।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख अजित सिंह के दिल्ली स्थित आवास की बिजली पानी आपूर्ति बहाल नहीं किए जाने की सूरत में किसानों ने 18 सितंबर को मुरादनगर गंगनहर से दिल्ली का पानी रोकने का ऐलान किया था।
 
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत का कहना है 12 तुगलक रोड के लिए बिजली-पानी का कनेक्शन बहाल नहीं किया गया तो किसान दिल्ली को पानी की आपूर्ति नहीं होंने देंगे। दिल्ली में रालोद मुखिया चौधरी अजित सिहं की कोठी 12 तुगलक रोड को खाली कराने के लिए बिजली-पानी काटे जाने से नाराज किसान रविवार को राकेश टिकैत के नेतृत्व में धरने पर भी बैठे। किसानों ने यह भी मांग की थी कि 12-तुगलक रोड को चौधरी चरण सिंह स्माकर घोषित किया जाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें