प्रधानमंत्री 22 मई को पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड
खिलाड़ी दोषी पाए गए, तो होगी कड़ी कार्रवाईः BCCI
खिलाड़ी दोषी पाए गए, तो होगी कड़ी कार्रवाईः BCCI
खिलाड़ी दोषी पाए गए, तो होगी कड़ी कार्रवाईः BCCI
कियानी ने भारत से रिश्तों पर नवाज को दी सलाह
चीन के प्रधानमंत्री भारत के लिए रवाना
बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति पाकिस्तानः इमरान ने एमक्यूएम को ठहराया जिम्मेदार
आज चलेगा पता, कौन है आईपीएल की फिसड्डी टीम
आज चलेगा पता, कौन है आईपीएल की फिसड्डी टीम
गैंगरेप के खिलाफ फूटा प्रदर्शनकारियों का गुस्सा
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:22-12-12 01:29 PM
Last Updated:22-12-12 01:29 PM
गैंगरेप की शिकार 23 वर्षीय पीड़िता के लिए न्याय की गुहार लगाने के लिए शनिवार को सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन की ओर रैली निकालकर अपने गुस्से का इजहार किया।
पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह भी इंडिया गेट पर प्रदर्शनकारियों के साथ मिलकर राष्ट्रपति भवन की ओर बढ़े। इस मुद्दे पर लगातार छठे दिन से प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। सैकड़ों युवा आज सुबह इंडिया गेट के पास एकत्रित हुये और राजपथ के रास्ते से रायसीना पहाड़ी की ओर कूच किया।
रायसीना हिल्स में राष्ट्रपति भवन समेत प्रधानमंत्री कार्यालय एवं गृह मंत्रालय स्थित है। युवा छात्रों ने राजपथ पर स्थित सुरक्षा घेरा तोड़ दिया और रायसीना हिल्स तक पहुंच गये, जहां उन्हें रोक दिया गया। उल्लेखनीय है कि कल भी राष्ट्रपति भवन की ओर प्रदर्शन किया गया था।
प्रदर्शनकारियों के साथ शामिल वीके सिंह ने कहा कि आप देख रहे हैं कि प्रशासनिक प्रणाली विफल हो जाने के कारण यह समस्या उतपन्न हुयी है। पुलिस सुधार की योजना कई साल से ठंडे बस्ते में पड़ी है। उन्होंने इसके लिए क्यों कुछ भी नहीं किया.. हम पुलिस आयुक्त को यह कहते हुये क्यों सुनते हैं कि उनके पास कर्मचारियों की कमी है। यह बहुत शर्मनाक है।
पूर्व सेना अध्यक्ष ने कहा कि यह उनकी विफलता है। यह समस्या इसलिए उत्पन्न हुयी है क्योंकि इस देश में राजनीतिक और प्रशासनिक उदासीनता है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
