फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली सहित उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड

दिल्ली सहित उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में आज घना कोहरा छाया रहा जबकि तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से एक डिग्री नीचे है।       गुरुवार को दिल्ली में...

दिल्ली सहित उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड
एजेंसीFri, 19 Dec 2014 11:43 AM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में आज घना कोहरा छाया रहा जबकि तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से एक डिग्री नीचे है।
     
गुरुवार को दिल्ली में ठंड की स्थिति के बारे में बताते हुए मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री नीचे है।
     
मौसम विज्ञानियों ने बताया कि आज अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की उम्मीद है और आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। मौसम अधिकारी ने बताया, आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे साथ में सुबह के समय घना कोहरा बना रहेगा।
     
सवेरे साढ़े आठ बजे वातावरण में 89 प्रतिशत नमी दर्ज की गई। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

वहीं जम्मू में घने कोहरे के साथ मौसम काफी ठंडा है जिससे सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा। रेल तथा हवाई सेवा भी बाधित हुईं।
     
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू में आज का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 5 प्रतिशत रहेगा। घने कोहरे के कारण जनजीवन ठप हो गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें