फोटो गैलरी

Hindi Newsनीदरलैंड पहुंचे अखिलेश, फूल कारोबार का जायजा लिया

नीदरलैंड पहुंचे अखिलेश, फूल कारोबार का जायजा लिया

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नीदरलैंड के अपने सरकारी दौरे के पहले दिन वहां फूलों की राजधानी के रूप में मशहूर आल्समीर केंद्र का भ्रमण किया। सरकारी प्रवक्ता ने यहां बताया कि द हेग स्थित भारतीय दूतावास ने...

नीदरलैंड पहुंचे अखिलेश, फूल कारोबार का जायजा लिया
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 01 Sep 2014 11:28 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नीदरलैंड के अपने सरकारी दौरे के पहले दिन वहां फूलों की राजधानी के रूप में मशहूर आल्समीर केंद्र का भ्रमण किया। सरकारी प्रवक्ता ने यहां बताया कि द हेग स्थित भारतीय दूतावास ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल के लिए फ्लोरा हालैंड के भ्रमण की व्यवस्था की थी। फ्लोरा हालैंड औद्यानिक उत्पादकों का सहकारी संगठन है। यह आल्समीर केंद्र में फूलों और पौधों की नीलामी में मदद करता है। यह दुनिया का सबसे बड़ा पुष्प नीलामी केंद्र है।

फ्लोरा हालैंड पांच हजार सदस्यों और तीन हजार ग्राहकों का प्रतिनिधित्व करता है। नीलामी केंद्र के जरिए यह पौधों और फूलों की खरीद, बिक्री और ढुलाई के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराता है। पौधों और फूलों के अंतरराष्ट्रीय व्यापार में इसकी 60 फीसदी हिस्सेदारी है। आल्समीर केंद्र 9,90,000 वर्गमीटर में फैला है। यहां फूलों की आपूर्ति करने वाले पांच प्रमुख देश कीनिया, इथोपिया, इजराइल, बेल्जियम और जर्मनी हैं। पांच सबसे बड़े खरीदार देश ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली और रूस हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें