फोटो गैलरी

Hindi Newsबिहार में तेज धूप, उमसभरी गर्मी

बिहार में तेज धूप, उमसभरी गर्मी

बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार को सुबह से ही धूप और उमसभरी गर्मी रही। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटो में राज्य के मौसम में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। पटना मौसम विज्ञान...

बिहार में तेज धूप, उमसभरी गर्मी
एजेंसीFri, 01 Aug 2014 11:28 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार को सुबह से ही धूप और उमसभरी गर्मी रही। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटो में राज्य के मौसम में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान गया और पूर्णिया में हल्की बारिश दर्ज की गई। अगले 24 घंटों के दौरान पटना तथा आसपास के इलाकों में हल्के बादल छाए रहेंगे, कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। पटना के अलावा शुक्रवार को गया का न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री और पूर्णिया का 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बीते दिन गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 36 डिग्री, गया का 33.9 डिग्री और पूर्णिया का 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें