फोटो गैलरी

Hindi Newsबिहार को बाल श्रम मुक्त राज्य बनाएंगेः मंत्री

बिहार को बाल श्रम मुक्त राज्य बनाएंगेः मंत्री

श्रम मंत्री दुलाल चन्द गोस्वामी ने कहा है कि वे बिहार को ‘चाइल्ड लेबर फ्री स्टेट’ बनाना चाहते हैं। बच्चों और किशोरों से लोग काम ना लें, इसके लिए वे बड़ा जागरुकता अभियान चलाएंगे। इसके लिए...

बिहार को बाल श्रम मुक्त राज्य बनाएंगेः मंत्री
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 23 Feb 2015 07:49 PM
ऐप पर पढ़ें

श्रम मंत्री दुलाल चन्द गोस्वामी ने कहा है कि वे बिहार को ‘चाइल्ड लेबर फ्री स्टेट’ बनाना चाहते हैं। बच्चों और किशोरों से लोग काम ना लें, इसके लिए वे बड़ा जागरुकता अभियान चलाएंगे। इसके लिए समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नोबल पुरुस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी को आमंत्रित किया गया है।

गोस्वामी सोमवार को दूसरी बार पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मांझी मंत्रिमंडल से इस्तीफे के करीब 15 दिनों के बाद पुन: दोगुने उत्साह से काम शुरू किया है। इस बार समय कम है। लेकिन 30 लाख निर्माण मजदूरों के निबंधन का लक्ष्य हासिल करने के लिए वे सतत प्रयत्नशील रहेंगे। उनका निबंधन पंचायत स्तर पर होगा। इसी प्रकार मजदूरों, छात्रों के कौशल विकास, स्वास्थ्य बीमा के क्षेत्र में काम को तेज करेंगे। (हि.ब्यू)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें