फोटो गैलरी

Hindi Newsदंगों के लिए सपा और भाजपा जिम्मेदार: माया

दंगों के लिए सपा और भाजपा जिम्मेदार: माया

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने चुनावी रैलियों में कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो देश बर्बाद हो सकता है। माया ने कहा कि भाजपा को यदि सत्ता में आने से रोकना है तो बसपा का साथ देना होगा।...

दंगों के लिए सपा और भाजपा जिम्मेदार: माया
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 05 Apr 2014 01:15 PM
ऐप पर पढ़ें

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने चुनावी रैलियों में कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो देश बर्बाद हो सकता है।

माया ने कहा कि भाजपा को यदि सत्ता में आने से रोकना है तो बसपा का साथ देना होगा। सपा, भाजपा की हर सरकार में दंगे हुए हैं। मुजफ्फरनगर और शामली में दंगा भी सपा-भाजपा की मिलीभगत से हुआ। दंगों को सुप्रीम कोर्ट ने भी प्रदेश सरकार की नाकामी माना है। देश में हर समस्या के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। बसपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा ने उस व्यक्ति को पीएम प्रत्याशी बनाया, जिसके सिर गोधरा कांड और दंगों का कलंक है। मोदी जैसा व्यक्ति देश का पीएम नहीं बनना चाहिए, इससे देश का माहौल खराब हो सकता है। देश बर्बाद हो सकता है।

बसपा अध्यक्ष ने शुक्रवार को सहारनपुर में बसपा प्रत्याशी जगदीश राणा के लिए वोट मांगे। मुजफ्फरनगर के नुमाइश ग्राउंड में जनसभा में मुजफ्फरनगर के प्रत्याशी कादिर राणा और बिजनौर के प्रत्याशी मलूक नागर को जिताने की अपील की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें