गुरुवार, 20 जून, 2013 | 08:40 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया  दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
 
संसद में उठेगा हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार का मामला
लखनऊ, एजेंसी
First Published:11-08-12 01:33 PM
Last Updated:11-08-12 01:33 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों, खासतौर पर हिन्दुओं के साथ हो रहे अत्याचार को अमानवीय बताते हुए केंद्र सरकार से पड़ोसी मुल्क को मदद देने वाले देशों पर दबाव डलवाकर उनकी सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था कराए जाने की मांग की।

पार्टी उपाध्यक्ष और प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मानवाधिकार का ठेका लिए जो देश पाकिस्तान को हर तरह के आर्थिक व नैतिक ताकत देते रहे है उन्हें देखना चाहिए कि उनकी मदद का पाकिस्तान में आतंकवादी और कट्टरपंथियों द्वारा चलाई जा रही समानान्तर सरकार कितना दुरुपयोग कर रही है।

भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के ऊपर हो रहे जुल्म को आगामी सोमवार को संसद में उठाएगी और सरकार को मजबूर करेगी कि वह विश्व बिरादरी में दबाव बनाए जिससे पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा हो सके।

नकवी ने कहा कि अमेरिका करोड़ों डॉलर पाकिस्तान को आतंकवाद और कट्टरवाद से लड़ने के लिए देता है, लेकिन इस मदद का दुरुपयोग हो रहा है। हाल के दिनों में पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ हो रही हिंसक और अमानवीय घटनाएं इस बात का प्रमाण है कि पड़ोसी मुल्क में जहां एक तरफ लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या हो चुकी है वहीं अमानवीय हरकतें चरम पर हैं।

भाजपा नेता ने केंद्र सरकार से मांग की कि पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पड़ोसी मुल्क पर सीधा दबाव डाले। उन्होंने बताया कि भाजपा सोमवार को इस मामले को संसद में उठाएगी।

गौरतलब है कि पाकिस्तान में आए दिन अल्पसंख्यकों के साथ अमानवीय व्यवहार की खबरें आ रही हैं। इससे तंग आकर कई परिवारों ने भारत आकर यहां से नही जाने की इच्छा जताई है। भारत आने वाले परिवारों में से एक लड़की ने मीडिया से कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°