फोटो गैलरी

Hindi News9 अधिकारियों के तबादले के बाद एलजी से मिले केजरीवाल

9 अधिकारियों के तबादले के बाद एलजी से मिले केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज उप राज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात की। इस दौरान केजरीवाल ने एसीबी के कामकाज से जुड़े मुद्दों पर उप राज्यपाल के साथ चर्चा की। वहीं, तबादलों को लेकर उपराज्यपाल...

9 अधिकारियों के तबादले के बाद एलजी से मिले केजरीवाल
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 26 May 2015 01:54 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज उप राज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात की। इस दौरान केजरीवाल ने एसीबी के कामकाज से जुड़े मुद्दों पर उप राज्यपाल के साथ चर्चा की।

वहीं, तबादलों को लेकर उपराज्यपाल और केंद्र सरकार के साथ जारी विवाद के बीच दिल्ली सरकार ने 9 अफसरों को तबादला कर दिया है। जिन अधिकारियों के तबादले किए गए उनमें दो आईएएस अधिकारी है, जबकि सात प्रदेश स्तर के DANICS ( दिल्ली, अंडमान एंड निकोबार आइलैंड्स सिविल सर्विसेज़) कैडर के अधिकारी हैं।

यह आदेश 25 मई को जारी किया है, जिसमें प्रिंसिपल सेक्रेटरी (सर्विसेस) राजेंद्र कुमार के हस्ताक्षर हैं। इस आदेश में यह लिखा गया है कि प्रशासन इन अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर रहा है। अधिकारियों को निर्देश है कि वे आज ही अपनी ड्यूटी ज्वॉइन कर लें।

जिन अधिकारियों का तबादला किया गया, उनमें आईएएस अधिकारियों में एक अमर नाथ हैं, जो दिल्ली अर्बन शेल्टर इम्प्रूवमेंट बोर्ड (डीयूएसआईबी) के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर थे। उन्हें अब सचिव (स्वास्थ्य) की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें डीयूएसआईबी का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है। वहीं दूसरे आईएएस अधिकारी एफओ हाशमी को विशेष सचिव (स्वास्थ्य) का पद दिया गया है।

इसके अलावा ट्रांसफर किए गए दानिक्स कैडर के सात अधिकारी एनडीएमसी, दिल्ली जल बोर्ड और डीडीए जैसे अहम विभागों से जुड़े थे। अब उनके विभाग बदल दिए गए हैं। हालांकि अभी तक इन तबादलों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें